फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जाटों ने बंदूक की नोक पर लिया आरक्षण, हम कानून की कलम से लेंगे'

Mon, 18 Apr 2016 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल।
विज्ञापन
राजकुमार सैनी, एमपी - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
जाटों को आरक्षण दिए जाने का विरोध कर रहे सांसद राजकुमार सैनी ने आरोप लगाया है कि जाटों ने बंदूक की नोक पर आरक्षण लिया है, लेकिन हम कानून की
विज्ञापन

कलम के दम पर लेंगे। इसके लिए कोर्ट से स्टे लेंगे। तीन सौ से अधिक लोग जाट आरक्षण बिल के खिलाफ अदालत में याचिका दायर करने को तैयार हैं। सैनी शनिवार को
अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थे और इस दौरान कैथल में लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

सैनी ने  कहा कि आरक्षण आंदोलन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर निशाना लगाए हुए कुछ लोगों का कुप्रयास था। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है, फिर ओबीसी समाज
विज्ञापन

के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। कुछ उपद्रवी दंगे भड़का कर उन पर ही आरोप लगा रहे थे। उन्होंने जाट आरक्षण को लेकर एक शब्द भी गलत नहीं कहा, लेकिन आज
प्रदेश को आग लगाने वाले कहते हैं कि बंदूक की नोंक पर आरक्षण लिया तो क्या गलत किया। सरकार को चाहिए कि 100 प्रतिशत आरक्षण दे दे। इस समस्या से निजात
मिल जाएगी। क्योंकि प्रजांतत्र में बंदूक की नोक पर कमजोर वर्ग के हक लूटे जा रहे हैं। कैथल में उनके निवास को तोड़ा गया। प्रदेश सरकार द्वारा गठित किए गए जांच
आयोग को भी भ्रमित किया गया। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

लो आ गया कैथल, जिन्हें मारनी है गोली मार लो...

सांसद राजकुमार सैनी - फोटो : file photo
सांसद ने कहा कि उन्हें कैथल पहुंचने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। वे तो कैथल आ गए हैं, जिन्हें गोली मारनी है मार लो। सांसद ने अपने कार्यकर्ताओं से
आह्वान किया कि पहले मैं मरा तो तुम देख लेना और तुम मरे तो पाई-पाई का हिसाब लूंगा।

कलकल का बीजेपी से नहीं संबंध
सैनी ने कहा कि रोहतक में वित्त मंत्री की कोठी जलाने के आरोपी सुदीप कलकल का बीजेपी से कोई संबंध नहीं हैं। चापलूस लोग नेताओं के साथ फोटो खिंचवा लेते हैं।

अपनों पर ही निशाना
सांसद ने कहा कि आरक्षण आंदोलन की आड़ में मुख्यमंत्री की कुर्सी निशाने पर थी। अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ अपने भी इस
खेल में शामिल थे। पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य पर दर्ज एफआईआर के मामले में सांसद ने कहा कि इस वीडियो में कुछ भी गलत नहीं है। कमजोर लोग ओर कर भी क्या
सकते हैं।  

अलग पार्टी बनाने पर साधी चुप्पी
सांसद राजकुमार सैनी ने प्रदेश में कैप्टन अजय यादव से नजदीकियों एवं अलग पार्टी बनाए जाने के सवाल पर चुप्पी साध ली। उन्होंने  कहा कि जनता जो चाहेगी वो ही
होगा। जनता की आवाज सर्वोपरि होती है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी से नाराज नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें