फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल हादसे में तीन बच्चों की मौत: मनीष तिवारी ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, केस दर्ज करने व मुआवजा की उठाई मांग

Wed, 30 Nov 2022 07:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)

सार

सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि वह बच्चों की मौत के गम में डूबे परिवारों से मिले हैं। दर्दनाक हादसे ने परिवारों और श्री कीरतपुर साहिब के लोगों को हिला कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि मृत बच्चों के परिवार बहुत गरीब हैं और झुग्गी झोपड़ियों में रहते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने श्री कीरतपुर साहिब के निकट लोहंड पुल पर एक दर्दनाक रेल हादसे में तीन बच्चों की दुखद मौत के मामले में गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज करने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिख कर की है।

विज्ञापन


रेल मंत्री को लिखे पत्र में सांसद ने कहा है कि वह आपका ध्यान दर्दनाक हादसे की ओर खींचना चाहते हैं। हादसे में तीन मासूम बच्चों 7 साल के मोहिंदर, 8 साल के विक्की और 11 साल के रोहित की श्री कीरतपुर साहिब में एक यात्री गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। हादसा 27 नवंबर की सुबह करीब 11:30 बजे हुआ था।

सांसद तिवारी ने कहा कि वह बच्चों की मौत के गम में डूबे परिवारों से मिले हैं। दर्दनाक हादसे ने परिवारों और श्री कीरतपुर साहिब के लोगों को हिला कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि मृत बच्चों के परिवार बहुत गरीब हैं और झुग्गी झोपड़ियों में रहते हैं। इनमें रेलवे लाइन पर सुरक्षा प्रबंध न होने को लेकर भारी गुस्सा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस हादसे के बाद एक सवाल यह भी उठता है कि दिन में सुबह 11:30 बजे ट्रेन चालक रेलवे लाइन पर बच्चों को क्यों नहीं देख सका। यहां तक कि ट्रेन की रफ्तार भी धीमी नहीं हुई। जबकि रेलवे स्टेशन सिर्फ 800 मीटर की दूरी पर था। यह सीधे तौर पर लापरवाही का मामला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें