फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा- बात उसूलों की हो तो टकराना जरूरी, जिंदा होने का एहसास कराना जरूरी

Wed, 24 Oct 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन

बात उसूलों पर आ जाए तो टकराना जरूरी होता है, अगर जिंदा हो तो जिंदा होने का अहसास करवाना जरूरी होता है। हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला ने इसी वाक्य से शायरना अंदाज में मंगलवार को देवीलाल सदन में संबोधन की शुरूआत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन समिति का जो भी फैसला आएगा वो उन्हें मंजूर होगा। लेकिन इसके बाद वे आप लोगों पर आगे का फैसला छोड़ेंगे, जो आप लोग तय करोगे उसे वे डॉ. अजय सिंह चौटाला व पूर्व सीएम ओपी चौटाला के पास लेकर जाएंगे। जिस पर उनसे वे मोहर लगवाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान किसी भी कार्यकर्ता को हौसला तोड़ने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन


जनता से पूछा कि क्या मैंने गलत किया
सांसद दुष्यंत चौटाला ने देवीलाल सदन में आए कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके ऊपर आरोप लगा है कि उन्होंने दूसरी पार्टियों के साथ मिलकर इनेलो का संगठन खराब किया है। अब आप लोग ही बताएं कि मैंने कब आपको कांग्रेस या भाजपाईयों के पास जाने को बोला था। दुष्यंत के इस सवाल पर कार्यकर्ताओं ने हाथ हिलाकर उन पर लगे आरोप को नकारा। दुष्यंत ने कहा कि तो फिर वो कैसे गलत साबित किए गए।

चार साल में पहली बार जुटी ऐसी भीड़
पिछले चार साल में देवीलाल सदन में ऐसी भीड़ पहली बार नजर आई। पूर्व में हुए कार्यक्रमों में शेड के नीचे कुर्सियों लगाई जाती थी, जो कि बमुश्किल ही भर पाती थी। ऐसा पहली बार हुआ है जबकि कार्यकर्ता जमीन पर बैठे हों या फिर शेड की पाईपों पर चढ़कर किसी नेता का भाषण सुनना पड़ा हो। वहीं भीड़ देखकर दुष्यंत चौटाला भी गदगद नजर आए। उन्होंने संबोधन में यह कहा भी कि आप प्यार को बरकरार रखना।
विज्ञापन


हरेंद्र ने लिया अभय का नाम तो हुई हूटिंग
पार्टी कार्यकर्ताओं को दुष्यंत के पहुंचने से पूर्व संजय दलाल संबोधित कर रहे थे। वे इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला, डॉ. अजय सिंह चौटाला व दुष्यंत चौटाला के नारे लगवा रहे थे। इस दौरान दूसरी गाड़ी के माइक से इनेलो नेता व जिला पार्षद हरेंद्र सिलाना ने कहा कि पार्टी को जोड़ के रखो, अभी परिवार टूटा नहीं है। अभय चौटाला के नाम के नारे भी लगाओ। जिस पर वहां मौजूद दुष्यंत समर्थकों ने उनकी हूटिंग कर दी। झगड़ा बढ़ता देख इनेलो के वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव करवाया।  

कार्यक्रम में युवा विंग पूरी नजर आई
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रधान राकेश जाखड़, युवा जिला प्रधान उपेंद्र कादियान, बादली हलका प्रधान मामन ठेकेदार, बहादुरगढ़ हलका प्रधान राजबीर परनाला, झज्जर हलका प्रधान महाबीर शर्मा, बलवान हसनपुर, प्रवीन राठी, भूपेंद्र गहलावत, प्रेस प्रवक्ता मनोज नंबरदार, सतपाल पहलवान, संजय दलाल, अजय गुलिया, रवि जाखड़, राजेंद्र अहरी, तेजा पहलवान, धर्म पहलवान, महिला जिलाध्यक्ष बबीता पूनिया, सतपाल धौड़ सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें