हिसार में पुलिस उप निरीक्षक के पद पर तैनात महेंद्र पायल की 24 वर्षीय बेटी मनीषा शिक्षा में एमबीए की पढ़ाई कर रही है। मनीषा के अनुसार बचपन में वह टीवी पर एवरेस्ट नाम का एक सीरियल देखा करती थी। इस सीरियल को देखते हुए ही उसके मन में एवरेस्ट फतेह करने की इच्छाएं पनपने लगी थी। धीरे-धीरे माता-पिता ने उसकी इच्छाओं को हौसलों के पंख लगाए।
इस तरह की उपलब्धि पा उसकी इच्छा नौकरी पाना नहीं, बल्कि गांव, समाज, जिला व प्रदेश में बेटियों को बेटों से कहीं अधिक सम्मान का दर्जा दिलाने की मुहिम को आगे बढ़ाना है। मनीषा ने बताया कि तिरंगे के साथ-साथ उसकी प्रबल इच्छा थी कि एवरेस्ट फतेह करते हुए देश के पीएम नरेंद्र मोदी को भी वहां से सलाम करे जिनकी बदौलत बेटियों को सम्मान का दर्जा मिलने की नई क्रांति का आगाज समाज में हुआ है।