चुनाव आयोग द्वारा अमृतसर संसदीय क्षेत्र के राजासांसी विधानसभा हलका के गांव सहुरा का चुनाव रद्द होने के बाद बुधवार को चुनाव शांतिपूर्ण खत्म हो गए। सुबह सात बजे से शुरू हुई पोलिंग में शाम छह बजे तक 75 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई। जिला चुनाव अधिकारी ने बूथ नंबर 123 में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई थी।
कांग्रेस के उम्मीदवार गुरजीत औजला ने पोलिंग बूथ का दौरा कर जिला चुनाव अधिकारी द्वारा किए गए प्रयासों पर संतुष्टी जताई। वेब कास्टिंग के दौरान जानकारी मिली थी कि यहां पर चुनावी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ। इस कारण यहां चुनाव रद्द कर दिया गया था।