फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर: चलती ट्रेन से गिरा बेटा तो मां और बहन ने भी लगा दी छलांग, तीनों घायलों को अस्पताल भेजा गया

Fri, 20 May 2022 05:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने गुरमेल की हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया जबकि कौशल्या और सरोज को हल्की चोटें लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ से फिरोजपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के अबोहर से निकलते ही पैर फिसलने से करीब 22 वर्षीय युवक ट्रेन से नीचे गिर गया। इसे देखते ही ट्रेन में सवार उसकी मां और बहन ने भी चलती ट्रेन से छलांग लगा दी और तीनों घायल हो गए। घटना का पता चलते ही चालक ने ट्रेन रोक ली और सूचना मिलते ही जीआरपी के एएसआई भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। इनमें से एक की गंभीर हालत को देख फरीदकोट रेफर किया गया लेकिन घायलों के परिजन उन्हें उपचार के लिए हनुमानगढ़ ले गए। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार संगरिया के नजदीक गांव फतेहपुर डालियां निवासी कौशल्या देवी शुक्रवार को अपने बड़े बेटे करीब 22 वर्षीय गुरमेल सिंह पुत्र मक्खन सिंह, छोटे बेटे कृष्ण व बेटी सरोज के साथ फाजिल्का के चाननवाली मंडी निवासी अपनी ननद के घर जा रही थी। कौशल्या देवी अपने दो बेटों और बेटी के साथ हनुमानगढ़ से फाजिल्का के लिए इंटरसिटी गाड़ी में सवार हुईं। 

इधर, अबोहर में निर्धारित समय तक रुकने के बाद गाड़ी जैसे ही फाजिल्का की ओर रवाना हुई तो कौशल्या का छोटा बेटा कृष्ण लाल इनको बिना बताए ट्रेन के शौचालय में चला गया। काफी देर तक जब वह शौचालय से बाहर नहीं आया तो उसके बड़े भाई गुरमेल सिंह को लगा कि शायद उसका भाई अबोहर स्टेशन पर उतर गया और वह खिड़की पर खड़ा होकर अपने भाई को देखने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने से गुरमेल ट्रेन से नीचे गिर गया। 
विज्ञापन


बेटे को नीचे गिरता देख पीछे खड़ी मां कौशल्या देवी भी चलती ट्रेन से कूद पड़ी और उसके पीछे ही उसकी बेटी सरोज ने भी छलांग लगा दी। एक साथ तीन यात्रियों के नीचे गिरने का पता चलते ही चालक ने गाड़ी रोक दी और जीआरपी को सूचित किया। वहीं तब तक शौचालय में गया कृष्ण लाल भी बाहर आ गया।
 
इधर, घटना का पता चलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरुला अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने गुरमेल की हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया जबकि कौशल्या और सरोज को हल्की चोटें लगी। इधर घायलों के परिजन उन्हें उपचार के लिए हनुमानगढ़ ले गए। एएसआई भूपेंद्र सिंह ने घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें