फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी प्रशासन रामभरोसे, अधिकतर आईएएस और पीसीएस छुट्टी पर

Tue, 13 Jun 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी छुट्टी पर चले गए हैं। कुछ अफसर अगले हफ्ते से छुट्टी पर जा रहे है। ऐसे में जनता की गुहार सुनने के लिए प्रशासन में कुछ ही अफसर मौजूद रहेंगे। वह भी एडिशनल चार्ज के कार्यभार तले दबे हुए है। 
विज्ञापन


चंयूटी में  पिछले कुछ समय से आईएएस के कई पद खाली पड़े हुए है। गृह मंत्रालय की ओर से वित्त सचिव और एसएसपी के लिए नाम फाइनल कर दिए है। लेकिन अब तक इन पोस्टों पर अधिकारियों की ज्वाइनिंग नहीं हो सकी है। यूटी में प्रशासनिक अधिकारियों की कमी के चलते पब्लिक डीलिंग के काम ठप पड़े है। 

आईएएस केके जिंदल मेडिकल लीव पर 
आईएएस केके जिंदल 18 जून तक मेडिकल लीव पर है। उनकी गैर मौजूदगी में गृह सचिव अनुराग अग्रवाल को सेक्रेटरी पर्सोनल, विजिलेंस, ट्रांसपोर्ट, हॉस्प्टिेलिटी, एग्रीकल्चर, चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के अलावा तीन अन्य विभागों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। गृह सचिव अग्रवाल के पास पहले से ही कई विभाग है।  
विज्ञापन


2005 बैच के आईएएस आफिसर डा एसबी दीपक कुमार का ट्रांसफर दमन व दीव किया जा चुका है। गृह सचिव अनुराग अग्रवाल को सचिव तकनीकी शिक्षा का भी कार्यभार सौंप दिया गया है। आईएएस जितेंद्र यादव को सचिव खेल, विशेष सचिव गृह, विजिलेंस के अलावा तीन विभागों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वहीं, पीसीएस राकेश पोपली को निदेशक उच्च शिक्षा का कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन

पीसीएस नवजोत कौर 21 जून से 2 जुलाई तक छुट्टी पर

Municipal Corporation office Chandigarh - फोटो : File Photo
पीसीएस नवजोत कौर 21 जून से 2 जुलाई तक छुट्टी पर
डीपीआर व सीजीएम सिटक ो का कार्यभार संभाल रही पीसीएस नवजोत कौर 21 जून से 2 जुलाई तक छुट्टी पर है। उनकी गैर मौजूदगी में निगम के एडिशनल कमिश्नर का कार्यभार संभाल रहे पीसीएस उमा शंकर को डीपीआर, सीजेएम सिटको, ज्वाइंट सेक्रेटरी कारपोरेशन, सीईओ जिला परिषद के अलावा दो अन्य विभाग का कार्यभार सौंपा है।

निगम कमिश्नर 30 तक छुट्टी पर
नगर निगम कमिश्नर बलदेव पुरुषार्थी 5 से 30 जून तक छुट्टी पर है। उनकी गैर मौजूदगी में एमडी सिटको का कार्यभार संभाल रही आईएएस कविता सिंह को निगम कमिश्नर और स्मार्ट सिटी के नोडल आफिसर का कार्यभार सौंपा गया है।

दोनों एसडीएम के ट्रांसफर ऑर्डर
एमएचए ने एसडीएम साउथ कृति गर्ग का अंडमान निकोबार ट्रांसफर कर दिया है। 2005 बैच के आईएएस आफिसर डा. एसबी दीपक कुमार का दमन एंड दीव और 2013 बैच की आईएएस तपस्या राघव का अरुणाचल प्रदेश में ट्रांसफर किया गया है।

डीएसई 17 से 26 जून तक छुट्टी पर
निदेशक स्कूल एजुकेशन (डीएसई) रुबिंदरजीत सिंह बराड़ 17 से 26 जून तक छुट्टी पर है। उनकी गैरमौजूदगी में अतिरिक्त सचिव गृह पीसीएस केपीएस माही को निदेशक स्कूल एजुकेशन (डीएसई) का कार्यभार सौंपा गया है।

एडीसी राजिव गुप्ता 24 से 30 जून तक छुट्टी पर 
एडीसी राजिव गुप्ता 24 से 30 जून तक छुट्टी पर जा रहे है। उनकी गैर मौजूदगी में पीसीएस करनैल सिंह को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पीसीएस करनैल सिंह को एडीसी के साथ सेक्रेटरी रेड क्रॉस सोसाइटी, अतिरिक्त सचिव हाउसिंग के अलावा 5 विभागों का कार्यभार सौंपा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें