बुक फेयर में 20 से 50 रुपये तक की सस्ती किताबें बिकीं तो महंगी किताबों को भी खूब खरीदार मिले। मेले में सबसे महंगी किताब थी ‘ड्रीमी हाउस’।
9500 रुपये की इस किताब में घरों के डिजाइन के बारे में जानकारी दी गई थी। घर को बेहद आकर्षक और अलग लुक देने की चाह रखने वाले लोग इस किताब को लेकर बेहद उत्साहित थे।
इस किताब के बारे में काफी लोग जानकारी ले रहे थे। कुछ ने तो इसको खरीदने का ऑर्डर भी दिया।
ये किताबें लुधियाना के वर्ल्ड बुक ट्रेडर्स के स्टॉल में नजर आईं। वर्ल्ड बुक ट्रेडर्स के मनोज ने बताया कि उनके यहां आर्किटेक्चरल, इंटीरियर, फर्नीचर और फैशन डिजाइन से संबंधित किताबें हैं।
बिल्डिंग और होटल डिजाइनिंग की किताबें भी उपलब्ध थीं। उनके यहां एक हजार से 15 हजार रुपये तक रेंज की किताबें हैं।
फिलहाल बुक फेयर के स्टॉल पर उनके पास 9500 रुपये की ही सबसे महंगी किताब थी। उन्होंने कहा कि इन किताबों को ज्यादातर आर्किटेक्ट खरीदते हैं।
घर को दें डिफरेंट लुक
मनोज ने बताया कि उनके पास 9500 रुपये की रेंज में ही एक और बुक थी ‘टॉप विलास ऑफ इंटरनेशनल स्टाइल’। इस बुक में मॉर्डन और क्लासिक दोनों स्टाइल के घर बनाने को लेकर जानकारी दी गई हैं।
इसके अलावा बुक में फ्रेंच, इंग्लिश, अमेरिकन, साउथ ईस्ट और एशियन स्टाइल में घर को बनवाने की जानकारी दी गई है।