सेक्टर-26 स्थित मंडी के आढ़तियों को इस बार लाइसेंस
रिन्यू करवाने के लिए मोटी रकम चुकानी होगी। पूरे साल के टर्नओवर का 2
प्रतिशत हिस्सा बैंक सिक्योरिटी के रूप में जमा करवाने वाले आढ़ती को ही
लाइसेंस दिया जाएगा। प्रशासन केइस आदेश से आढ़तियों केहाथ-पांव फूलने लगे
हैं।
सेक्टर-26 मंडी में 165 सब्जी और 27 ग्रेन मार्केट के
आढ़तियों के पास लाइसेंस हैं। इन आढ़तियों को हर तीन साल बाद अपने लाइसेंस
रिन्यू करवाने होते हैं। अधिकतर आढ़तियों के लाइसेंस इस साल एक्सपॉयर हो
रहे हैं। जिसे रिन्यू करवाने केलिए उन्हें यह सिक्योरिटी जमा करवानी होगी।
प्रशासन
इसके पीछे तर्क दे रहा है कि आढ़ती किसानों का पैसा अदा नहीं करते हैं। इस
कारण किसान कोर्ट चले जाते हैं। कोर्ट में मार्केट कमेटी को पार्टी बनाया
जाता है। अब कमेटी इस सिक्योरिटी रकम से किसानों की बकाया राशि चुकता
करेगी।
इससे पहले प्रशासन ने मंडी के 130 व्यापारियों को नोटिस
जारी किए थे। इन व्यापारियों को परमिशन किसी और काम की मिली है। जबकि, वह
अपनी दुकानों पर कुछ और काम कर रहे हैं। बहुत से व्यापारी अपना जवाब भी
प्रशासन को भेज चुके हैं।
मार्केट फीस की जानकारी जुटेगी
सिक्योरिटी
रकम केबहाने मार्केट कमेटी को आढ़तियों की टर्नओवर और उसके हिसाब से जमा
कराई गई मार्केट फीस का भी ब्यौरा मिल जाएगा। इसकेबाद कमेटी इसे अपने
रिकार्ड से मिलाकर चुराई गई मार्केट फीस का भी पता लगा लेगी और उचित
कार्रवाई कर सकेगी।
अभी तक महज कुछ रुपये के बाद लाइसेंस रिन्यू हो
जाता है। अगर टर्नओवर का 2 प्रतिशत देना पड़ेगा तो उनकी मोटी राशि ब्लॉक हो
जाएगी। यदि ऐसा फैसला लिया जा रहा है तो अधिकारियों से बात की जाएगी।
राजकुमार बंसल, प्रधान, ग्रेन मार्केट एसोसिएशन, सेक्टर-26 मंडी।
यह
कोई नया फैसला नहीं है। स्टेट गवर्नमेंट के नियमों अनुसार 2012 से ही यह
लागू है। इस बार आढ़तियों के ज्यादा लाइसेंस एक्सपॉयर हो रहे हैं। इसलिए
उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही है। किसानों का पैसा अदा करने केलिए
सिक्योरिटी हर हाल में जमा करवाई जाएगी।
पूनम मलिक, सचिव, मार्केट कमेटी, सेक्टर-26 मंडी