चंडीगढ़। मोंटी सैनी के शानदार शतक की बदौलत इंदूज वैली क्रिकेट अकादमी ने विक्की बिरला मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मुकाबले में एसएससीए की टीम को 111 रन से हरा दिया। यह मुकाबला डेराबस्सी में खेला गया। इसमें ट्राइसिटी की टीमें शिरकत कर रही हैं।
पहले खेलते हुए इंदूज क्रिकेट वैली की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 309 रन बनाए। मोंटी सैनी ने शानदार शतक जमाते हुए 135 रन की नाबाद पारी खेली। यह पारी 58 गेंदों पर बनाई। गेंदबाजी में आर्यन भाटिया ने 22 रन देकर 3 विकेट और पृथ्वी ने 71 रन देकर एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएससीए अकादमी ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 198 रन ही बना पाई। टीम से हरमन ने 47 रन और सचित ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुराग ने 2 विकेट और पारस ने एक विकेट चटकाया। मैच में शतक जमाने वाले मोंटी सैनी को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार मिला।