फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस कुछ दिन की गर्मी: पंजाब-हरियाणा में दो दिन और चिलचिलाती गर्मी में तपेंगे लोग, फिर राहत लेकर आएगा मानसून

Mon, 24 Jun 2024 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अगले तीन से चार दिन में मानसून पूरे उत्तर भारत में दस्तक देगा। हालांकि उससे पहले भीषण गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन
पंजाब चंडीगढ़ में जल्द आएगा मानसून - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और हरियाणा में दो दिन की राहत के बाद गर्मी ने फिर रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कई शहर जिनका तापमान बारिश के बाद छह से सात डिग्री गिरकर 40 से नीचे पहुंच गया था, वो फिर 40 पार पहुंच गया है। 
विज्ञापन


हालांकि अब भीषण गर्मी का दौर काफी छोटा रहेगा क्योंकि अगले तीन से चार दिन में पंजाब-हरियाणा और हिमाचल समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून दस्तक दे सकता है। वैसे अभी मौसम विभाग ने पंजाब में अगले दो दिनों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है। 

पंजाब के 13 जिले लू की चपेट में रहेंगे। रविवार को अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फरीदकोट 43.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं लुधियाना में भी गर्मी ने कहर बरपाया। मौसम विभाग के निदेशक एके सिंह ने बताया कि अब राज्य में दो दिन गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। 26 व 27 को हल्की बारिश हो सकती है। 28 को प्री मानसून पंजाब में दस्तक देगा। महीने के अंत में मानसून दस्तक दे सकता है।

हरियाणा के दक्षिणी पूर्व जिलों में बारिश के आसार

उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार सुबह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 24 से 26 जून के बीच प्रदेश के दक्षिणी व दक्षिणी पूर्व जिलों में बारिश की संभावना रहेगी। रविवार को राज्य के कुछ इलाकों में प्री मानसून की बौछारें गिरी। हल्की बारिश की वजह से तापमान तो नहीं बढ़ा लेकिन लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


भिवानी 43.8 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा रहा। इसे अलावा प्रदेश में दिन का तापमान 42.0 डिग्री के आसपास ही दर्ज किया गया। आने वाले चार-पांच दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। सोमवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक व सोनीपत में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। , प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी व चरखी दादरी में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून 28 जून तक पहुंच जाएगा और 1 जुलाई तक यह पूरे हरियाणा को कवर कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें