फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौटते मानसून ने तीन साल का रिकार्ड तोड़ा

Sat, 06 Sep 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई-अगस्त में तरसाने वाला मानसून अब जाते-जाते झमाझम बरस रहा है। शुक्रवार से 24 घंटे के भीतर चंडीगढ़ में 70.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। सितंबर में पिछले तीन साल में यह सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


पिछले साल सितंबर में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 63 एमएम, वर्ष 2012 में 25.7 एमएम और 2011 में 23.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। सितंबर 2010 में अवश्य एक बार 24 घंटे में 122एमएम बारिश हुई।
 
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन भी बारिश की संभावना है। बारिश से दिन और रात का तापमान भी सामान्य से नीचे आ गया है। रविवार को मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात शहर के मुकाबले बाहरी इलाकों में काफी अच्छी बारिश हुई है। बाहरी इलाकों में 95.4 एमएम बारिश नोट की गई है। शनिवार सुबह आठ बजे से लेकर शाम बजे तक शहर में बारिश की एक भी बूंद नहीं पड़ी थी।

शनिवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.4 डिग्री दर्ज किया गया।  वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को रात के तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें