फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल पहले हुई मौत में तीन पर केस

Sat, 06 Sep 2014 11:07 PM IST
पटियाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई बस्ती बडूंगर में करीब चार साल जहरीला पदार्थ खाकर जान देने वाले 20 साल के युवक राजकुमार की मौत के मामले में पुलिस ने अब जाकर मां और उसके दो लड़कों को नामजद किया है। आरोप है कि मां व उसके दोनों बेटे पैसों के लेनदेन को लेकर राजकुमार को तंग करते थे। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



मामले के जांच अधिकारी सिविल लाइन थाने के एएसआई गुरमेज सिंह ने बताया कि साल 2010 में नई बस्ती बडूंगर के रहने वाले 20 साल के राजकुमार की कोई जहरीली चीज खाने से मौत हो गई थी। उसके माता-पिता की ओर से किसी पर शक जाहिर न करने के चलते पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई कर दी थी।

मौत के चार माह बाद राजकुमार के भाई अभिषेक सिंह ने पुलिस को दरख्वास्त देकर आरोपियों पर भाई को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए थे। जांच के बाद आरोप साबित हुए और सामने आया कि नई बस्ती बडूंगर की रहने वाली भजनो और उसके लड़कों बंटी व बिट्टू को राजकुमार ने 50 हजार रुपये देने थे। इसके लिए वह लोग उसे डराते-धमकाते थे। तंग आकर उसने जहरीली चीज खा ली। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें