रोडवेज बस में कथित छेड़छाड़ व मारपीट मामले में तीनों गांवों कंसाला, हुमायूंपुर और बखेता गांव के 33 लोगों की कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी दोनों पक्षों से बातचीत कर पंचायती स्तर पर समझौता कराने का प्रयास करेगी। कमेटी युवाओं को और अधिक संस्कारवान बनाने और कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करने का भी काम करेगी।
मंथन किया गया कि किसी भी मामले के समाधान के लिए पंचायत पहले अपने स्तर पर ही मंथन करें तो बेहतर परिणाम होंगे। कमेटी का अध्यक्ष कंसाला निवासी सूरजभान को बनाया गया है। बता दें कि कंसाला, हुमायूंपुर और बखेता मामले में आरोपी कुलदीप, मोहित और दीपक के गांव आसन के निकटवर्ती गांव हैं। पंचायत में दोनों पक्षों में से कोई भी पक्ष शामिल नहीं हुआ।
कोर्ट की कार्रवाई में दखलअंदाजी नहीं
पंचायत की अध्यक्षता कर रहे कंसाला गांव के सरपंच रामबीर ने कहा कि बस में छेड़छाड़ व मारपीट मामले को लेकर दोनों पक्षों से मुलाकात की जाएगी। दोनों के बीच समझौते का प्रयास किया जाएगा।
कोर्ट में जो कार्रवाई चल रही है पंचायत उसमें दखलअंदाजी नहीं करेगी। पंचायत के समन्वयक एवं 33 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष सूरजभान ने कहा कि मामले में बड़ी खापों, पंचायतों व सामाजिक संगठनों को भी शामिल किया जाएगा।
ये होंगे 33 सदस्य
अध्यक्ष सूरजभान के अलावा कमेटी में कंसाला गांव से पूर्व सरपंच कृष्ण, राजकुमार, पंडित रामकुमार, रणजीत, राय सिंह, रामबीर, सत्यनारायण शर्मा, रामकुमार, पंडित सतबीर, जसवंत वाल्मीकि, मा. नरेश, पूर्व सरपंच रामकंवर, भगत सिंह, बलजीत व सोमराम को शामिल किया गया है।
इसी प्रकार बखेता से रामचंद्र, आजाद सिंह, ओमप्रकाश, रामरतन, देवी सिंह, कृष्ण, रामबीर, जयभगवान, लखमी, जगरूप, फूलचंद, लीली वाल्मीकि व आनंद और गांव हमायूंपुर से राजबीर, पूर्व सरपंच राजेश, जयनारायण, अनिल, संत सिंह, सुलतान, शमशेर, हरेंद्र, रवींद्र, दिलबाग व सतपाल को शामिल किया गया है।