फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीडी नेटवर्क वाले शहरों में शुमार होगा मोहाली, मिलेगा बड़ा फायदा

Sat, 05 Nov 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली बहुत जल्द सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में शामिल हो जाएगा। यह पंजाब का पहला और देश के चुनिंदा शहरों में होगा, जहां लोगों को गैस पाइपलाइन के जरिए घर-घर गैस मुहैया कराने की सहूलियत मिलेगी। 
विज्ञापन


यह फैसला सीएम प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को अपने आवास पर अदानी गैस व इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सांझे दल के साथ मीटिंग में लिया। दल के प्रमुख बाशित ढोलकिया और अदानी गैस के सीईओ राजीव शर्मा ने सीएम को बताया कि सीजीडी नेटवर्क के लिए चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला का चयन किया गया
है। 

मोहाली, जीरकपुर व बनूड़ के लोगों को तीन माह में गैस पाइपलाइन कनेक्शन दे दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि उपभोक्ता पक्ष से इस अच्छे कदम को जल्द से जल्द अमल में लाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम बोले- लोगों के लिए फायदेमंद होगा कदम

उन्होंने 11 नवंबर को सेक्टर 56 में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पंप पर शहर के पहले सीएनजी स्टेशन के उद्घाटन पर भी सहमति जताई। उद्घाटन समागम में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल होंगे। 

गैस पाइपलाइन शुरू करने के फैसले का स्वागत करते हुए बादल ने कहा कि यह कदम लोगों के लिए सुरक्षित, प्रदूषण मुक्त और आर्थिक तौर पर फायदेमंद रहेगा। इस विधि से लोगों को बहुत फायदा होगा, उन्हें ऊर्जा का वैकल्पिक माध्यम मिल सकेगा।

इससे उनकी जिंदगी और बेहतर और आरामदायक हो सकेगी। इससे शहरी इलाकों में एलपीजी के वितरण का दबाव कम होगा, जिससे ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा। मीटिंग में विशेष प्रमुख सचिव गगनदीप बराड़, इंडियन ऑयल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एसके शर्मा व सीनियर डिविजनल मैनेजर सचिन शर्मा भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें