मालेरकोटला में कुरान शरीफ की बेअदबी मामले में मुख्य गवाह के बयान बदलने के बाद आम आदमी पार्टी के तेवर तीखे हो गए हैं। इस मामले में आरोप झेल रहे आप के दिल्ली के विधायक नरेश यादव और पार्टी नेता मीडिया से रू-ब-रू हुए।
उन्होंने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के इस्तीफे की मांग की। सूबा कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि मामले के मुख्य गवाह विजय कुमार ने बयान दिया है कि पुलिस ने उसे धमकाया।
उसे हत्या का मामला दर्ज करने की धमकी देकर दबाव बनाया और इस मामले में नरेश यादव का नाम दिलवाया गया। इससे नरेश की प्रतिष्ठा को धक्का लगा, एक समुदाय में पार्टी को बदनाम करने और छवि खराब करने की कोशिश की गई।
सुखबीर बादल ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
Sukhbir Singh Badal
- फोटो : Amar Ujala
अब तक इस मामले में सुखबीर बादल का कोई बयान नहीं आया है। उन्होंने मांग की कि विजय को धमकाने वाले पुलिस अधिकारियों की शिनाख्त कर उन पर कार्रवाई की जाए। साथ ही सुखबीर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें।
नरेश यादव ने कहा कि जिस दिन उन पर परचा हुआ था, तभी उन्होंने कहा था कि यह राजनीतिक साजिश है। आज उनकी सच्चाई साफ हो गई। आप को यहां सभी धर्मों के लोगों का समर्थन मिल रहा है, पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत रही है। इसीलिए यह साजिश रची गई।
हिम्मत शेरगिल ने कहा कि पुलिस के पास कोई सबूत नहीं था, सिर्फ विजय के बयानों पर केस दर्ज किया गया था, इसलिए छह दिन में जमानत मिल गई थी। पुलिस ने एक विधायक को इस तरह गिरफ्तार किया, जैसे किसी आतंकी को किया जाता है।
आप ने लगाए गंभीर आरोप
आप एमएलए नरेश यादव
पूछताछ में भी मानवाधिकारों का उल्लंघन किया गया। जो छह दिन नरेश ने जेल में बिताए, उनका हिसाब कौन देगा। पूरे पंजाब में आप वर्करों पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं, लोग सिर्फ कोड लगने का इंतजार कर रहे हैं।
आप सरकार बनने पर दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अदालत में सुखबीर बादल के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने आशंका जताई कि पुलिस दोबारा विजय कुमार को धमका कर उसके बयान बदलवा सकती है।
भीम टांक हत्याकांड केआरोपी शिवलाल डोडा केपीए ओमप्रकाश कौशिक को आप में शामिल करने के सवाल पर घुग्गी ने कहा कि उसे निकाला जा रहा है। पार्टी को कौशिक के कारोबार के बारे में प्रमाणित रिपोर्ट नहीं मिली थी, जिस कारण वह शामिल हो गया। अब उसकी सदस्यता खारिज कर दी गई है। अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है।