फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highcourt: धर्म का सहारा लेकर रोका रास्ता, कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन पर मोहाली एसएसपी का हलफनामा

Thu, 07 Sep 2023 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हाईकोर्ट को बताया गया कि प्रदर्शनकारी अपनी ढाल के तौर पर धार्मिक भावनाओं का सहारा ले रहे हैं। प्रदर्शन में महिलाएं व बच्चे शामिल हैं और इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने श्री गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश रखा है। प्रशासन के प्रयासों के चलते प्रदर्शनकारियों की संख्या घट कर 150 रह गई है।
विज्ञापन
कौमी इंसाफ मोर्चा के धरनास्थल को एक तरफ से खोला जा रहा है। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन के चलते चंडीगढ़-मोहाली के बाधित मार्ग को खुलवा न पाने का कारण मोहाली के एसएसपी ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए धार्मिक और भावनात्मक बताया है। साथ ही यह भी बताया कि प्रदर्शन में महिलाओं और बच्चों के शामिल होने के कारण सरकार को इन्हें हटाने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: जूनियर कोच यौन शोषण केस: चंडीगढ़ पुलिस की चार्जशीट से रोज चौंकाने वाले खुलासे, मंत्री संदीप सिंह पर कसा शिकंजा


कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से मोहाली के एसएसपी ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। एसएसपी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों से बातचीत जारी है और जल्द ही इस मामले का हल निकाल लिया जाएगा। मोहाली-चंडीगढ़ मार्ग को एक तरफ से खोल दिया गया है और जल्द ही पूरा खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही हाईकोर्ट को बताया गया कि प्रदर्शनकारी अपनी ढाल के तौर पर धार्मिक भावनाओं का सहारा ले रहे हैं। प्रदर्शन में महिलाएं व बच्चे शामिल हैं और इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने श्री गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश रखा है। प्रशासन के प्रयासों के चलते प्रदर्शनकारियों की संख्या घट कर 150 रह गई है। हाईकोर्ट ने अब इन्हें जल्द मार्ग से हटाकर किसी अन्य स्थान पर भेजने के लिए पंजाब सरकार को 4 सप्ताह की मोहलत दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें