फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी जालंधर और लुधियाना में करेंगे चुनावी रैली, कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

Fri, 20 Jan 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
narendra modi - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब भाजपा के चुनाव कंपेन का नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब पहुंच रहे हैं। भाजपा-शिअद के संयुक्त प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए नरेंद्र मोदी जालंधर और लुधियाना में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके साथ-साथ अरुण जेतली, रामलाल, नरेंद्र तोमर और अविनाश राय खन्ना भी भाजपाई प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


पंजाब भाजपा के सचिव विनीत जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को जालंधर पहुंचेंगे, जहां वे बाद दोपहर भाजपा-अकाली दल के इस क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करते हुए एक रैली को संबोधित करेंगे। इसी तरह मोदी 29 जनवरी को लुधियाना पहुंचकर इस पूरे क्षेत्र के गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करते हुए दोपहर को एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। विनीत जोशी ने जानकारी दी कि भाजपाई प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल संयुक्त रूप से तीन दिन पंजाब में विभिन्न विधानसभा हलकों में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि अरुण जेटली 20 जनवरी को अपनी पहली चुनाव रैली शाम 4 बजे सुजानपुर में करेंगे। इसके बाद वह भोआ व पठानकोट में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अगले दिन 21 जनवरी को अरुण जेटली सुबह 10 बजे दीनानगर में पहली जनसभा को संबोधित करने के बाद अमृतसर लोकसभा अधीन आते नार्थ, ईस्ट, वेस्ट और अमृतसर सेंट्रल के भाजपा-अकाली प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के साथ लोकसभा प्रत्याशी राजिंदर मोहन छीना के हक में प्रचार करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव रामलाल भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जेटली, रामलाल, नरेंद्र तोमर और अविनाश राय खन्ना भी मुहिम में शामिल

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली - फोटो : File Photo
अरुण जेतली व रामलाल 22 जनवरी को जालंधर सेंट्रल, जालंधर नार्थ, जालंधर वेस्ट के प्रत्याशियों के लिए संयुक्त विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर दोपहर को जेटली व रामलाल लुधियाना सेंट्रल, लुधियाना नार्थ व लुधियाना वेस्ट में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनावी रैली करेंगे।

विनीत जोशी ने बताया कि भाजपा के पंजाब चुनाव कंपेन के इंचार्ज व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, पंजाब चुनाव कंपेन कमेटी के चेयरमैन व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना तीन दिन तक पंजाब में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

तोमर व खन्ना 20 को सुबह राजपुरा और दोपहर को फगवाड़ा में चुनावी रैलियां करेंगे, फिर 21 जनवरी को सुबह 10 बजे होशियारपुर, एक बजे दोपहर मुकेरियां व शाम 5 बजे के बाद श्री आनंदपुर साहिब में यह दोनों नेता गठबंधन प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करते हुए रैलियों को संबोधित करेंगे। इसी तरह 22 जनवरी को तोमर व खन्ना सुबह फिरोजपुर व बाद दोपहर फाजिल्का में और शाम को अबोहर में रैलियां कर लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें