फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के रण में दिग्गजों की एंट्री, बल्लभगढ़ में पीएम मोदी तो नूंह में राहुल गांधी भरेंगे हुंकार

Sun, 13 Oct 2019 01:55 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरियाणा के सियासी रण में अब पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एंट्री होने वाली है। पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार से हरियाणा में चुनावी हुंकार भरेंगे। मोदी की प्रदेश में चार चुनावी रैलियां प्रस्तावित हैं। पीएम बल्लभगढ़ से रैली का आगाज करेंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी भी इसी दिन नूंह क्षेत्र से अपना चुनावी अभियान शुरू करेंगे। यहां राहुल पहली चुनावी रैली करेंगे। जबकि उनका अगला शेड्यूल बाद में तय होगा।  

विज्ञापन


पीएम मोदी की 15 अक्तूबर को दो रैलियां चरखी दादरी और कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित हैं। जबकि  मोदी की चौथी रैली हिसार में होनी है। भाजपा को उम्मीद है कि  मोदी की इन रैलियों के बाद प्रदेश की सियासी हवा पूरी तरह से बदल जाएगी। भाजपा नेता और भाजपा प्रत्याशी बेसब्री से मोदी की रैलियों का इंतजार कर रहे हैं।

उधर, कांग्रेसी प्रत्याशियों को भी अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी से ढेरों उम्मीदें हैं। राहुल 14 अक्तूबर की दोपहर तीन बजे नूंह में एक रैली को संबोधित करेंगे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व सांसद कुमारी सैलजा, हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता व पूर्व सीएम हुड्डा व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी रैली में भाग लेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि हरियाणा विधान सभा चुनावों के लिए राहुल गांधी की यह पहली रैली है। उन्होंने कहा, हरियाणा, विशेषकर नूंह क्षेत्र के लोगों में राहुल गांधी की रैली को लेकर भारी उत्साह है। डॉ. चौधरी ने बताया कि राहुल राज्य में अन्य स्थानों पर भी कांग्रेस पार्टी के लिए जोर-शोर से प्रचार करेंगे।

अगले चुनावी दौरों की जानकारी शीघ्र दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने बताया कि पार्टी के सभी स्टार प्रचारक पार्टी उम्मीदवारों की मांग के अनुसार हरियाणा में प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें