फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के हितों के लिए गंभीर नहीं कांग्रेस : विजया रहाटकर

Sun, 13 Oct 2019 07:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर मीडिया से बातचीत करते हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस महिलाओं के हितों के लिए गंभीर नहीं है। 10 साल सत्ता में रहने के बावजूद महिला आरक्षण के लिए कोई कदम नहीं उठाया। यह कहना है भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर का। वह शनिवार को यहां मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा 8 करोड़ मुस्लिम महिलाओं के लिए कानून बनाने के लिए संसद में बिल लेकर आई, लेकिन कांग्रेस ने समर्थन नहीं किया। भाजपा ने राज्यसभा में भी बहुमत होने पर 3 तलाक को संसद में प्रस्ताव पास करके प्रतिबंधित कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं के उत्थान के बारे में सोचा। एक उदाहरण यह भी है कि 2013-14 में महिला एवं बाल विकास विभाग का बजट 891 करोड़ रुपये था, जबकि 2018-19 में इसे बढ़ाकर 1377.73 करोड़ रुपये कर दिया गया। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 4 लाख 58 हजार 241 खाते खुले हैं। एक सवाल के जवाब में विजया रहाटकर ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर जिले में महिला थाने खुलवाए हैं। प्रदेश में 33 महिला थाने हैं।

2013 में 2952 महिला पुलिस कर्मचारी थी और अब इनकी संख्या 4198 हो गई है। हेल्पलाइन पर जून 2019 तक 3.42 लाख शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। पीएनडीटी और एमटीपी एक्ट के तहत 950 केस दर्ज किए गए हैं। बेटियों की गर्भ में होने वाली हत्या को रोकने के लिए लिंग जांच करने वालों पर शिकंजा कसा गया है। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और अन्य प्रदेशों में भी जाकर हरियाणा की टीमों ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


राजनीति में बढ़ी भागेदारी
दूसरे राजनीतिक दलों ने महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी बरती, जबकि भाजपा ने 12 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है। आज 2 हजार 565 महिलाएं सरपंच हैं। केंद्र में 6 महिलाएं मंत्री हैं, विधायक और मेयर भी हैं।

हुड्डा ने धरातल पर कुछ नहीं किया : गौतम

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा एकतरफा जीत हासिल करेगी, क्योंकि भाजपा का चुनाव प्रदेश की जनता लड़ रही है। दूसरी तरफ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। जो कांग्रेस अपना संगठन तक खड़ा नहीं कर सकी, वह प्रदेश की जनता के लिए क्या करेगी।

जेजेपी के प्रवक्ता भाजपा में शामिल

शनिवार को प्रदेश कार्यालय में पहुंच कर जेजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद भारद्वाज, रविंद्र पाराशर, हिसार से रविकांत, रविंद्र पोड़िया, कांग्रेस से जुड़े हिसार के विशाल मेहता, दीपक शर्मा, मनोज मेहता, ओमप्रकाश, बरवाला से सुभाष नागर, यासीन नियाना, धर्मपाल, इनेलो से जुड़े हिसार के राजकुमार और नीरज गक्खड़ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने उनको पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें