स्कूली बच्चों में आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता के लिए जिला प्रशासन की देखरेख में राजस्व विभाग की ओर से ब्लॉक स्तर पर पांच-पांच शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
शिक्षकों द्वारा विभिन्न स्कूलों में बच्चों को किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए तैयार करेंगे। जिला सचिवालय के सभागार में उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया की अध्यक्षता में इस संबंध में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सेना, अग्निशमन, वायु सेना, स्वास्थ्य, एबुलेंस, चिकित्सा, बिजली, जन-स्वास्थ्य, प्राथमिक चिकित्सा, लोक निर्माण एवं वन विभाग जैसे विभागों के आपदा प्रबंधन यूनिट के अधिकारी अपने-अपने विभाग में उपलब्ध आपदा प्रबंधन उपकरणों एवं योजनाओं से राजस्व विभाग को अवगत करवाएंगे, ताकि ऐसी आपदा के समय संबंधित विभाग का सीधे तौर पर सहयोग लिया जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि संबंधित विभाग जिला के 200 स्कूलों में आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन करेगा।