फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में कार्यरत महिलाकर्मी का मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनीमाजरा। अस्पताल में कार्यरत महिलाकर्मी को निशाना बनाते हुए दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। इस दौरान पीड़िता ने अपने मोबाइल को आरोपियों के हाथों से बचाने का प्रयास किया और इस जद्दोजहद में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। वही वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मनीमाजरा थाना पुलिस ने महिला को प्राथमिक उपचार दिलवाने के बाद उसके बयानों पर दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इंदिरा कॉलोनी निवासी पीड़िता सुबह करीब 9.30 बजे पैदल ही दर्शनीबाग के पीछे कच्चे रास्ते पर अपने मोबाइल पर बात करती हुई जा रही थी। इतने में अचानक से ही सड़कपर पीछे से मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। उसने मोबाइल बचाने की काफी कोशिश की पर आरोपी ने झटका मारकर उसे गिराकर मोबाइल छीन लिया। इस कारण वह जख्मी हो गई। मोबाइल छीनने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पीड़िता ने मदद के लिए लोगों को बुलाया तो आसपास के लोगों ने उसकी मदद करते हुए इस बात की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें