फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब, अब गुरुकुल के स्टूडेंट्स भी मोबाइल ऐप से पढ़ाई करेंगे

Sun, 14 Feb 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी विस्तार इतना हो चुका है कि अब स्कूलों में पढ़ाई मोबाइल ऐप के जरिए होने लगी है। ऐसा ही एक ऐप पंचकूला के गुरुकुल ने भी बनाया है। इससे स्टूडेंट्स को हर प्रकार के विषयों और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से संबधित जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन


स्कूल प्रंबधन की और से इस मोबाइल एप्प को गुरूकूल पब्लिक स्कूल के सभी सदनों में शुरू किया गया है। आज के  समय में बच्चों के मोबाइल के लिए लगाव को देखते हुए इस एप्प को तैयार किया गया है। इस एप्प में सभी विषयों की किताबें उपलब्ध है, जिसमें मल्टीमीडिया चित्र उपलब्ध हैं।

स्टूडेंट्स को कॉपी और पैन से अलग इस एप्प के  माध्यम से पढ़ाया जा सकता है। बच्चों के लिए यह एप्प उपलब्ध है, जिसकों अभीभावक प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। यह एप्प सभी एंडरोइड और आईओएस मोबाइल के लिए उपलब्ध है। इसके माध्यम से बच्चों को पढ़ाना एक गेम की तरह है। जिससे बच्चें को पढ़ने और किसी भी विषय को समझने में आसानी  होगी।
विज्ञापन


क्या खास है इस एप्प में
द  गुरूकूल स्कूल में बच्चों के लिए तैयार की गई इस एप्प में सभी क्लासिस के बच्चों के लिए सभी विषय उपलब्ध है। इसमें छोटे बच्चों के लिए एनिमेटिड  कविताएं और स्टोरी बुक है। इसके साथ ही स्टूडेंट्स के लिए उनके शब्दों को बोलने के तरीके भी उपलब्ध है। साइंस और सोशल स्टीज के अलग-अलग विषयों को  बड़े अनुठे रूप में तैयार किया गया है। जिससे बच्चों को पढने में कोई  परेशानी नहीं आएगी।

एप्प से पढ़ाई में बढ़ेगी रूची
स्कूल के डायरेक्टर संजय थरेजा ने बताया कि कई बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं  लगता। परंतु बच्चे आज के युग में हो रही टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल काफी खूशी  से करते है। इसी वजह से आज की टैक्नोलॉजी को देखते हुए इस एप्प को बनवाया गया है। इस एप्प के माध्यम से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूची पैदा होगी और जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता वह बच्चे इस एप्प के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें