युवाओं को अब नौकरियों से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारियों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। खास सुविधा मिलेगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग एक ऐसे मोबाइल ऐप की तैयारी कर रहा है, जिसे डाउनलोड कर उम्मीदवारों को सभी जानकारियां चंद सेकेंडों में उपलब्ध होंगी। इससे जहां दूर दराज के जिलों में रहने वाले युवाओं को परीक्षा की तिथि, इंटरव्यू, सिलेबस, परिणाम सहित आयोग से संबंधित तमाम जानकारियां उपलब्ध होंगी।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती का कहना है कि परीक्षा प्रणाली को हर तरीके से सुलभ बनाया जा रहा है, ताकि उम्मीदवारों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन के लिहाज से ऐप के लिए पहल की जा रही है। ऐप में युवाओं को आयोग के तहत होने वाली तमाम परीक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारियां कभी भी किसी भी वक्त उपलब्ध होंगी।
मोबाइल ऐप से होंगी ये जानकारियां
-हरियाणा कर्मचारी ययन आयोग की ओर से विज्ञापित पदों के बारे में ब्यौरा
-लिखित, फिजिकल एक्जाम, इंटरव्यू सहित तमाम परीक्षाओं से संबंधित ब्यौरा
-सिलेबस सहित उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारियां
-सभी आयोजित परीक्षाओं का परिणाम