व्यापारियों के कड़े संघर्ष के बाद खुल साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग को लेकर प्रशासन ने अब नया फैसला लिया है। इसके तहत सेक्टर-17 की साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग छह माह के लिए खुलेगी। बुधवार को नगर निगम कमिश्नर के नेतृत्व में हुई बैठक में इन दोनों को भी पेड पार्किंग के तौर पर चलाने का फैसला लिया गया है।
यह भी निर्णय लिया गया है कि छह माह के लिए इसकी नीलामी की जाएगी। मालूम हो कि अभी तक यह पार्किंग निशुल्क चलाई जा रही थी। मल्टीलेवल पार्किंग चलाने के लिए इन दोनो पार्किंगों को ही बंद किया गया था लेकिन अब व्यापारियों के विरोध के बाद इन्हें ही खोल गया है। छह माह के इसे नीलाम करने का फैसला इसलिए भी लिया गया है ताकि नगर निगम को आय हो सके और इसे व्यवस्थिति तरीकेसे चलाया जाएगा। इन दोनो पार्किंग में 1100 वाहन पार्क होने की क्षमता है।
नगर निगम के अनुसार स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इस एरिया का विकास करना है जिस कारण पूरे प्लाजा का विकास कार्य शुरू किया जा रहा है लेकिन पहले डाकघर के पास के एरिया का विकास किया जा रहा है ऐसे में साहिब सिंह और इंपायर स्टोर तक विकास का काम शुरू होने में छह माह लग जाएंगे। इन दोनो पार्किंग में भी वाहन पार्क करने का शुल्क घंटे के हिसाब से चार्ज होगा। शुरूवात के 4 घंटे क लिए 5 रुपये और उसके बाद हर घंटे का 5 रुपये अलग से चार्ज किया जाएगा।