मानसून सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों की क्वालिटी को लेकर शुरू किए गए अभियान में छापामारी का दौर लगातार जारी है।
प्रशासन ने फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट का उल्लंघन और मानकों से कम क्वालिटी के पदार्थ बेचने के लिए कई प्रतिष्ठानों पर जुर्माना किया है। इसके तहत होटल रेडिसन ब्लू को 26 लाख रुपये और चौरसिया पान पार्लर को दो लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। यह जुर्माना एडीसी डॉ. ऋषि पाल सिंह की ओर से किया गया है।
एडीसी ने कहा कि अधिकारियों की टीम ने रेडिसन ब्लू से जैम, नूडल्स, इमली चटनी, दही और चटनी के सैंपल लिए थे, जबकि चौरसिया पान पार्लर सेक्टर 32-ए से ट्रू लेमन (रेडी टू सर्व बीयर) का सैंपल लिया था। सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा गया और वे मानकों के तहत नहीं पाए गए। एडीसी ने चेतावनी दी है कि मानकों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।