इंटरनेशनल एयरपोर्ट से धुंध के कारण वीरवार को दो फ्लाइट कैंसिल हो गई। विजिबिलिटी कम होने के कारण बंगलूरू की फ्लाइट चार घंटे देरी से गई। वहीं श्रीनगर , दिल्ली जाने वाली फ्लाइट लेट होने से यात्री परेशान रहे।
धुंध के कारण सुबह 8.10 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट, शाम को 5.50 बजे गो एयर की मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गईं। वहीं सुबह 10.30 बजे इंडिगो की बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट 2.30 बजे गई।
दोपहर 12 बजे इंडिगो की चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 1 बजे, इंडिगो की 12.45 बजे चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 1.56 बजे, दोपहर 1.25 बजे चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट 4.15 बजे, दोपहर 2.30 बजे इंडिगो की चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 3.30 बजे गई।
दोपहर 1 बजे दिल्लाी जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट 2 बजे, दोपहर 1.30 बजे जेट एयरवेज की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 3.31 बजे, दोपहर बाद 4.10 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 5.10 बजे, दोपहर 12.35 बजे स्पाइस जेट की श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट 1.35 बजे, दोपहर बाद 3.35 बजे स्पाइस जेट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 5.05 बजे, दोपहर 1 बजे एयर एशिया इंडिया की बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट 4.50 बजे गई। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक धुंध केकारण दो फ्लाइट कैंसिल और 11 फ्लाइट लेट रही है।