एंट्री लेवल पर नौनिहालों के दाखिले के लिए ट्राइसिटी के अभिभावकों की टेंशन बढ़ने लगी है। 70 से अधिक प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में नर्सरी और केजी में दाखिले के लिए 1 दिंसबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कॉन्वेंट स्कूलों में अधिकतर सीटें पहले ही रिजर्व होने के कारण जनरल कोटे में दाखिले के लिए मारामारी और अधिक होने की उम्मीद है।
अभिभावकों की नजर शहर के चार प्रमुख कॉन्वेंट स्कूल सेंट जोंस, कॉमर्ल कॉन्वेंट, सेक्रेड हार्ट और सेंट ऐंस की 740 सीटों पर है। पिछले वर्ष इन सीटों के लिए 5 हजार अभिभावकों ने आवेदन किया था। एंट्री लेवल पर कॉन्वेंट स्कूलों में बेटियों को दाखिले के अधिक अवसर मिलेंगे। चार प्रमुख कॉन्वेंट स्कूलों में करीब 480 सीटों पर सीधे तौर पर सिर्फ लड़कियों को दाखिला मिलेगा। सेक्टर-9 स्थित कॉर्मल कॉन्वेंट की सभी 120 सीटें, सेक्रेड हार्ट की सभी 260 सीटें और सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस की 200 में से 100 सीटों पर सीधे तौर पर लड़कियों को दाखिला मिलेगा। लड़कों के दाखिले को लेकर कॉन्वेंट स्कूलों में मारामारी अधिक रहेगी।
सेक्टर-26 स्थित सेंट जोंस की सभी 160 सीटें और सेंट ऐंस की 200 में से 100 सीटों पर ही लड़कों को दाखिला मिल सकेगा। इन स्कूलों में भी मैनजेमेंट, स्टॉफ और एल्युमनी की करीब 50 फीसदी सीटें रिजर्व हो जाएंगी। गौरतलब है कि शहर के कुछ प्राइवेट स्कूलों ने एंट्री लेवल दाखिले की जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी है।। जानकारी अनुसार सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबरी फिल्ड, सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल और एक्सिप्स स्कूलों ने दाखिले संबंधी नोटिस जारी कर दिया है।
प्रमुख प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले की जानकारी
private school
- फोटो : File Photo
शहर के प्रमुख प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले की जानकारी
स्कूल का नाम क्लास सीटें
सेंट जोंस यूकेजी 160
कॉर्मल कॉन्वेंट एलकेजी 120
सेक्रेड हार्ट एलकेजी 260
सेंट ऐंस एलकेजी 200
स्ट्रॉबेरी फिल्ड केजी 160
भवन विद्यालय नर्सरी 100
विवेक हाई स्कूल नर्सरी 90
डीपीएस नर्सरी 150
सेंट कबीर स्कूल नर्सरी 90
सॉपिंस स्कूल नर्सरी 90
दाखिले के लिए जरूरी टिप्स
- फोटो : फाइल फोटो
दाखिले के लिए जरूरी टिप्स
- अभिभावक स्कूलों की वेबसाइट को लगातार चेक करते रहें।
- नजदीकी स्कूल को ही प्राथमिकता दें।
- आवेदन फार्म के साथ जमा होने वाले जरूरी प्रमाण पत्र अभी से तैयार कर लें।
- स्कूलों के फीस स्ट्रक्चर को अच्छी तरह जांच लें।
- आवेदन फार्म पर हाल ही में खिचवाई गई फोटो ही लगाएं।
- आवेदन फार्म जमा करते समय दी जाने वाली स्लिप को लकी ड्रा तक संभाल कर रखें।
- आवेदन फार्म भरने से पहले इंस्ट्रक्शन को ध्यान से पढ़ लें ।