फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रंगदारी न देने पर दुकानदार पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बची जान

Sun, 17 Dec 2023 01:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

इमलोटा अड्डे से करीब 150 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है। ऐसे में स्पष्ट है कि हमलावरों के जहन में पुलिस का खौफ कतई नहीं है। फायरिंग करने के बाद आरोपी आसानी से भाग निकले।
विज्ञापन
दुकान पर बने गोली के निशान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में रंगदारी न देने पर इमलोटा बस स्टैंड पर फलों की दुकान चलाने वाले एक शख्स पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानलेवा हमले में दुकानदार पर दो फायर किए गए लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद हमलावरों ने हवाई फायरिंग और मौके से फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में इमलोटा निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसने गांव के अड्डे पर फलों की दुकान की है। शनिवार दोपहर बाद बाइक पर सवार होकर चार युवक उसकी दुकान पर आए। इनमें एक युवक उमेश उर्फ पिस्तौल था। उसने पिस्तौल से उसके ऊपर फायरिंग कर दी।

संजीव ने बताया कि वो नीचे झुक गया और गोली उसके कान के पास से गुजर गई और दुकान के शटर में जा लगी। उसके बाद वो भागकर अपनी जान बचाने के लिए दूसरी दुकान मे घुसने लगा तो उमेश उर्फ पिस्तौल ने उस पर दूसरा फायर किया। इस बार भी वह बच गया और गोली दुकान में लकड़ी के गेट में लगी। 
विज्ञापन


इसके बाद हमलावरों ने हवाई फायर किया और रंगदारी न देने पर ये ही अंजाम देने की बात कहकर फरार हो गए। उमेश उर्फ पिस्तौल व सुमित के अलावा हमलावरों में बबलू और शिवकुमार भी शामिल है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने इस संबंध में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

150 मीटर की दूरी पर है पुलिस चौकी

इमलोटा अड्डे से करीब 150 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है। ऐसे में स्पष्ट है कि हमलावरों के जहन में पुलिस का खौफ कतई नहीं है। फायरिंग करने के बाद आरोपी आसानी से भाग निकले।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें