फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः नाबालिग मूक बधिर लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिला शव

Thu, 12 Mar 2020 09:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

फिल्लौर के एक गांव में नाबालिग लड़की की दुराचार के बाद हत्या कर दी। लड़की का शव मंगलवार को सुबह गांव के खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्लौर के एक गांव में नाबालिग लड़की की दुराचार के बाद हत्या कर दी। लड़की का शव मंगलवार को सुबह गांव के खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा था। पुलिस जांच के मुताबिक लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। पुलिस ने आरोपी 26 वर्षीय मनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


वारदात सोमवार शाम साढे़ 7 बजे के करीब हुई। 13 वर्षीय मूक बधिर लड़की सामान लेने पास ही स्थित एक दुकान में गई थी, लेकिन वह  वापस नहीं आई। परेशान होकर परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। मंगलवार को सुबह उन्हें गांव वालों ने सूचना दी कि उनकी बेटी का शव खेत में पड़ा है। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की का शव खेत में पड़ा है।

शुरुआती जांच के मुताबिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। बाद में उसकी हत्या कर खेत में फेंका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें