फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रालय ने 15 के बाद विद्यालय खोलने के दिए आदेश, विभाग अभी पक्ष में नहीं, विद्यालय प्रमुख बोले- अभी परिजन बच्चों को विद्यालय भेजने की नहीं दे रहे अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अनलॉक-5 के दिशा-निर्देश में 15 अक्तूबर के बाद सभी विद्यालय खोलने की अनुमति दे दी है। वहीं चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए शिक्षा विभाग अभी प्राथमिक कक्षा के बच्चों के लिए विद्यालय खोलने के पक्ष में नहीं है। 15 अक्तूबर के बाद भी बड़ी कक्षाओं के बच्चों को ही बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक रूबिन्दरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि हम विद्यालय प्रमुखों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। अभी तक हम प्राथमिक कक्षा के बच्चों के लिए विद्यालय खोलने के पक्ष में नहीं है। वहीं ज्यादातर निजी विद्यालयों ने भी विद्यालय खोलने को लेकर मना कर दिया है। उनका कहना है कि विद्यार्थियों के परिजन लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के समय में बच्चों को विद्यालय भेजने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।
परिजनों से गूगल फॉर्म के जरिए ली जाएगी अंडरटेकिंग
सभी विद्यालय बच्चों के परिजनों से उन्हें विद्यालय भेजने को लेकर गूगल फॉर्म के जरिए अंडरटेकिंग (वचन) लेंगे। इसके बाद ही बच्चे को विद्यालय आने की अनुमति दी जाएगी। शहर के विद्यालयों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए विद्यालय खोल दिए गए हैं। लेकिन इन कक्षाओं में भी 4-5 विद्यार्थी ही आ रहे हैं। अभी के हालात के चलते तो अभिभावक बड़ी कक्षाओं के बच्चों के भी विद्यालय खोलने के पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें