फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: रोपड़ व मोहाली के खनन अधिकारी पर गिरी गाज, सरकार ने निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध किया

Fri, 22 Apr 2022 07:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अधिकारियों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने के बाद खनन विभाग के प्रधान सचिव आईएएस कृष्ण कुमार ने रोपड़ और मोहाली के खनन अधिकारी विपिन को तत्काल प्रभाव से निलबिंत कर दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने मोहाली और रोपड़ में अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने प्राथमिक जांच में दोनों जिलों के खनन अधिकारी को निलंबित कर चीफ इंजीनियर (खनन) मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को चार्जशीट करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गुरुवार को रोपड़ की खेड़ा कलमोट क्षेत्र में खनन साइट का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कई अनियमितताएं मिली थीं। यहां पर नियमों के विपरीत चल रहे सभी क्रशर को सील कर संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया था। अधिकारियों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने के बाद खनन विभाग के प्रधान सचिव आईएएस कृष्ण कुमार ने रोपड़ और मोहाली के खनन अधिकारी विपिन को तत्काल प्रभाव से निलबिंत कर दिया है। 

बता दें कि सरकार ही ओर से हाल ही में प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल के दौरान आईएएस कृष्ण कुमार को शिक्षा विभाग से हटाकर खनन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


ठेकेदार को मिले थे सरकारी गनमैन
इस कार्रवाई की जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पूर्व सरकार ने खनन ठेकेदार को तीन सरकारी गनमैन दिए थे। हैरानी की बात यह है कि उनका वेतन भी सरकार के खजाने से दिया जा रहा था। इस खुलासे के बाद तत्काल प्रभाव से गनमैनों को वापस बुला लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें