फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द: दुल्हन को लाने के लिए सजी थी बरात, आसमान पर थे दूल्हे के अरमान...फिर जो हुआ आपका भी दिल टूट जाएगा

Sat, 06 Jan 2024 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

मजदूरी करने वाले युवक को शादी का सपना दिखाकर महिला ने पहले 35 हजार रुपये ठगे। फिर परिवार को शादी की तैयारियां करने को कहा। परिवार जोश के साथ शादी की तैयारियां करने लगा। बरात पूरी तरह तैयार हुई तो महिला ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन
शादी के लिए तैयार होता दूल्हा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर के गांव वड़िंग में एक हास्यापद घटना सामने आई है। बिचोलन ने दूल्हे के परिवार से शादी कराने के एवज में 50 हजार रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन


दूल्हा और परिवार बगैर दुल्हन देखे बरात लेकर बरगाड़ी (फरीदकोट) जाने के लिए तैयारियां करने लगे। वो तो ऐन वक्त पर जब बिचोलन ने करीब दो घंटे तक उनका फोन न उठाया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। दुल्हन के आने के ख्वाब सजाए बैठे दूल्हे व परिवार के अरमानों पर पानी फिर गया। 

विज्ञापन

मजदूरी करता है दूल्हा
बिचोलन ने दूल्हे परिवार को गुरुवार को बरात लेकर फरीदकोट के गांव बरगाड़ी पहुंचने को कहा था। दूल्हे और उसके परिवार ने न लड़की को और न ही उसके घर को देखा था। बरीवाला पुलिस को दी शिकायत में दूल्हा अर्शदीप सिंह ने बताया कि वह और उसका पिता अंग्रेज सिंह मजदूरी करते हैं। बीस दिन पहले उनके घर पर गांव की ही रहने वाली एक महिला आई और उसके पिता से उसकी शादी के लिए एक लड़की देखी होने की बात कही। उसने कहा कि लड़की की शादी की जिम्मेदारी उसी के पास है, और वो इसके लिए 35 हजार रुपये लेगी। 
 

बिचोलन ही दे गई शगुन
महिला ने कहा कि वह पांच जनवरी को बरात लेकर फरीदकोट के गांव बरगाड़ी आ जाएं, क्योंकि लड़की वहीं की रहने वाली है। अर्शदीप के अनुसार उसके परिवार ने विवाह की तैयारियां शुरू कर दी। रिश्तेदारों को बुलवा लिया और विवाह की रस्में शुरू हो गईं। तीन जनवरी को बिचोलन ही उसे शगुन लगा गई। जब उन्होंने लड़की परिवार की ओर से शगुन की रस्म में किसी के न आने की बात पूछी तो वो बोली सारी जिम्मेदारी उसकी की है। रस्में वही करेगी। ये कह दस हजार रुपये और ऐंठ लिए। 
विज्ञापन

फोन न उठाने पर हुआ शक
शादी की बात से घर में जश्न का माहौल बन गया। तय दिन जब बरात लेकर निकलने लगे तो बिचोलन ने फोन उठाने बंद कर दिए। करीब दो घंटा फोन करते करते वे थक-हार कर बैठ गए। 
दोपहर करीब तीन बिचोलन उनके घर आई और लड़की के घर से भागने का बहाना बनाने लगी। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने सख्ती दिखाई जिस पर उसने फिर बहाना बनाया कि लड़की के भाई की मौत हो गई है। 

अर्शदीप के अनुसार बिचोलन अब बार-बार बयान बदल रही है, जो उसे शक के घेरे में लाता है। उन्होंने बिचोलन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अर्शदीप के अनुसार उनके परिवार का विवाह की रस्मों पर अब तक पौने तीन लाख रुपये का खर्च हो गया है। उधर, थाना बरीवाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें