फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में मिड-डे-मील पर ताजा खुलासा चौंकाने वाला

Fri, 24 Jul 2015 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में 50 प्रतिशत बच्चे ही मिड-डे-मील को खाना पसंद करते हैं। यह खुलासा गवर्नमेंट कॉलेज गर्ल्स-11 के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. एस प्रकाशम की स्टडी में हुआ है। डा. प्रकाशम पंजाब यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग के पोस्ट फेलो हैं।
विज्ञापन


उन्होंने चंडीगढ़ के करीब 50 स्कूलों में मिड-डे-मील की क्वालिटी और बच्चों की पसंद को जाना। यह अध्ययन प्रो. गुरमेल सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया। इसमें सामने आया कि 45 से 55 प्रतिशत स्कूलों के बच्चे ही स्कूलों में मिड डे मील लेते हैं। जो राष्ट्रीय मानक के रूप मे काफी कम है।

जानकारी में यह भी सामने आया है कि हिंदी सरकारी स्कूलों के बच्चों की बजाए माडल स्कूलों के बच्चे मिड डे मील को कम पसंद करते हैं। जिन स्कूलों में अपनी रसोई है वहां का मिल 85 प्रतिशत खाना अच्छा होता है। जबकि बाहर से आने वाला खानाअच्छा नहीं होता।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट अव्वल
चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के खाने की क्वालिटी सबसे अच्छी मिली है। वहीं अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट को दूसरा और शिवालिक को तीसरा नंबर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें