फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़

Fri, 24 Jul 2015 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रामभतेरी और आशा रानी ने दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। टोहाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में रामभतेरी और आशा ने कहा है कि वे गांव कुलां में हो रहे खंड स्तरीय स्कूल खेलों के दौरान 15-20 जूनियर खिलाड़ियों के साथ कबड्डी का मैच देखने के लिए गई हुई थीं।

इस दौरान गांव समैण के राजपाल और गांव सिसाय के संजय ने रामभतेरी पर फब्तियां कसी तथा गाली-गलौच की। जब उन्होंने इस पर एतराज जताया तो जाते समय जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस बारे में पूछे जाने पर डीएसपी रविंद्र तोमर ने बताया कि उनके पास रामभतेरी और आशा रानी की शिकायत आई थी। इसके आधार पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें