फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में प्रचंड गर्मी: 15 जिलों में पारा 40 के पार, पटियाला रहा सबसे गर्म, बिजली की कटौती ने बढ़ाई मुसीबत

Sun, 10 Apr 2022 09:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के मुताबिक तापमान दो से तीन डिग्री और बढ़ सकता है। 13 और 14 अप्रैल को अधिकतम पारा 44 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। सोमवार को पारे में एक डिग्री का उछाल दर्ज होने के साथ ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही पंजाब में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। सूबे के 15 जिलों में पारा 40 के पार पहुंच गया है। रविवार को पटियाला सबसे गर्म रहा, 24 घंटे में यहां का तापमान रिकॉर्ड 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से आने वाले दो दिन में माझा, दोआबा, पश्चिम मालवा और पूर्व मालवा में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 अप्रैल तक राज्य में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। बढ़ते तापमान के साथ-साथ लोगों को बिजली विभाग की कार्यप्रणाली ने परेशान कर रखा है। भयंकर गर्मी के बावजूद पावरकॉम ने फीडरों व ट्रांसफार्मर की मरम्मत के नाम पर बिजली कट लगाना शुरू कर दिया है। मरम्मत के नाम पर रविवार को जालंधर शहर की मधुबन कॉलोनी, कपूरथला रोड, हरबंस नगर, राजा गार्डन, बस्ती दानिशमंदा आदि इलाकों में बिजली सुबह 10 बजे ही गुल हो गई। 

विभाग मरम्मत के नाम पर पावरकट लगा रहा है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। सूबे के प्रमुख बाजारों में रौनक भी कम दिखने लगी है। पठानकोट में दोपहर तक शहर के बाजारों में भी कोई खास रौनक नहीं दिखी। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक तापमान दो से तीन डिग्री और बढ़ सकता है। 13 और 14 अप्रैल को अधिकतम पारा 44 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। सोमवार को पारे में एक डिग्री का उछाल दर्ज होने के साथ ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा पहुंचने की संभावना है।

गर्मी के साथ ही लोगों में बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। सूरज की किरणों से त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान होने का डर बना रहता है। लोगों को बचाव के लिए दोपहर 12 से 4 बजे तक घर में ही रहना चाहिए। - डॉ. वरिंदर कौर, त्वचा रोग विशेषज्ञ, पठानकोट

प्रमुख जिलों का तापमान

जिला तापमान
पटियाला   43.6
बरनाला 43.1
बठिंडा 42.4
मोगा 42.2
फिरोजपुर 41.7
फतेहगढ़ साहिब 41.2

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें