चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई ने यूआईईटी के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के सप्ताह समारोह के समापन पर साइकिल रैली निकाली। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शंकर सहगल ने कहा कि रैली का उद्देश्य स्वस्थ रहने के साथ खुश रहने का संदेश देना था।
साइकिल रैली में नवीन कुमार, विवेक कुमार, लोकेश कुमार और अतुल कुमार और अन्य संकाय सदस्यों के साथ 40 के करीब प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम अधिकारी नवीन कुमार ने साइकिल रैली के सफल संचालन के लिए यूबीएस के सहायक पुस्तकालय ष्ठध्यक्ष राकेश मोहिंद्रा के प्रयासों की सराहना की।