फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लगातार दूसरे दिन पारा 29 पार, कल राहत के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी शहर का तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से पांच डिग्री ज्यादा रहा। हालांकि बुधवार को गर्मी से शहरवासियों को हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, एक मार्च को बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से शहर के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा हालांकि बारिश और मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना कम की है। शहर में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी अब बढ़ोतरी देखी जा रही है। सोमवार को शहर का तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा जो औसत से तीन डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस बार सीजन में औसत से 59 फीसदी कम वर्षा हुई है। शहर में एक जनवरी से अब तक 27.4 एमएम पानी गिरा है। औसतन सीजन में 40 एमएम के करीब वर्षा होती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन समेत विभिन्न कारणों की वजह से इस बार तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तापमान औसत से पांच से छह डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें