फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर, नीना गुप्ता का नाटक देखने को यहां से मिलेंगे टिकट

Mon, 30 May 2016 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मेरा वो मतलब नहीं था का मंचन - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
अनुपम खेर, नीना गुप्ता और राकेश बेदी का बेजोड़ अभिनय देखना चाहते हैं तो इन जगहों पर पहुंचकर टिकट खरीद सकते हैं। कल्चरल अफेयर्स जितेंद्र यादव बताते हैं कि प्ले के टिकट सभी टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर, सुखना लेक, टैगोर थियेटर और चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी से उपलब्ध हैं। प्ले के लिए टैगोर थियेटर को तीन केटेगरी में बांटा गया है। जो सबसे आगे की लाइन हैं उनकी टिकट 1500 रुपये रखी गई है। बीच की लाइनों का टिकट 1000 रुपये और पीछे की लाइनों का टिकट 500 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन


जितेंद्र बताते हैं कि प्रशासन नामी कलाकारों के कार्यक्रम भी चंडीगढ़ में आयोजित करवा रहा है। इसकी शुरुआत इस प्ले से हो रही है। उन्होंने बताया कि 18 मई को शाम 6.30 बजे होने वाले इस प्ले में अनुपम खेर, नीना गुप्ता और राकेश बेदी का बेजोड़ अभिनय देखने को मिलेगा। तीनों कलाकार इससे पहले शिमला में यह प्ले आयोजित करेंगे। यादव ने बताया कि अभी तक टिकट बिक्री ने लोगों का रुझान प्ले केप्रति जाहिर कर दिया है। हर तरह के कलाकार को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले।

इसके लिए विभाग निशुल्क और टिकट वाले दोनों तरह के इवेंट आयोजित कराएगा। यदि किसी के पास कोई अच्छा प्ले या कोई और इवेंट है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि राकेश बेदी के लिखे अनुपम खेर और नीना गुप्ता के साथ अभिनीत ‘मेरा वो मतलब नहीं था’ प्ले को अभी चार दिन बाकी हैं। अभी तक प्ले की साढ़े 3 लाख रुपये की टिकट बिक चुकी हैं। 500, 1000 और 1500 रुपये की टिकट होने के बावजूद लोग प्ले देखने में रूचि ले रहे हैं।  
विज्ञापन


प्ले के बाद ओपन कल्चरल प्रोग्राम भी होंगे टिकट वाले
इस प्ले के बाद विभाग ओपन कल्चरल प्रोग्राम की शुरुआत भी करेगा। इसमें क्लासिकल डांस और क्लासिकल म्यूजिक जैसे इवेंट शामिल होंगे। टैगोर थियेटर से बाहर ओपन में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह सभी कार्यक्रम भी टिकट आधारित होंगे। इसके अलावा विभाग बॉलीवुड नाइट की शुरुआत भी करेगा। जिसमें बॉलवुड के बड़े सितारों की परफार्मेंस देखने को मिलेगी।

टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर से मिलेगी कार्यक्रमों की जानकारी
अब शहर केलोगों और टूरिस्ट को चंडीगढ़ में होने वाले सांस्कृतिक और दूसरे कार्यक्रमों की जानकारी सभी टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर से मिलेगी। उन दिनों कौने से कार्यक्रम हो रहे हैं। बकायदा इसके पैंफलेट भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें