फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का मेगा ब्लॉक आज से, यात्रा से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

Fri, 14 Dec 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

सहारनपुर-मुरादाबाद रेलमार्ग पर 14 से 16 दिसंबर तक मेगा रेलवे ब्लॉक के चलते अंबाला रेल मंडल में कई ट्रेनें शुक्रवार से रविवार तक प्रभावित होंगी। सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि करीब 15 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे जबकि कई ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। उधर, यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है।  

विज्ञापन


ट्रेन नंबर 15209 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 12237 बनारस-जम्मूतवी, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 15211 दरभंगा-अमृतसर, 15210 अमृतसर-सहारसा एक्सप्रेस 14 और 15 दिसंबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा 12238 बेगपुरा एक्सप्रेस, 12232 सद्भावना एक्सप्रेस, 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस, 13308 किसान एक्सप्रेस, 14615 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस 15 और 16 दिसंबर को रद्द रहेगी।

जिन ट्रेनों के रूट परिवर्तित किए गए हैं उनमें ट्रेन नंबर 15211 दरभंगा-अमृतसर, 15212 अमृतसर-दरभंगा और 14603 सहरसा-अमृतसर शामिल है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 14711-12 श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, 12053-54 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी को बीच मार्ग रद्द किया जाएगा। ट्रेन नंबर 13151 सियालदहा एक्सप्रेस एवं अन्य ट्रेनों को बीच मार्ग कुछ समय के लिए रोका जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें