फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में दाखिले को लेकर बैठक, सोशल मीडिया पर प्रचार के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से दाखिले को लेकर हलचल शुरू हो गई है। डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ दाखिले में आवेदनों की संख्या बढ़ाने के विषय पर बैठक की। इसके बाद इस हफ्ते डीयूआई की ओर से सभी विभागों को निर्देश भी जारी कर दिए गए। इसमें सभी विभागों को अपने स्तर पर योजना बनाकर दाखिले को प्रमोट करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी विभागों को सोशल मीडिया पर दाखिला संबंधी सूचनाएं जारी करनी होंगी, ताकि अधिक से अधिक छात्रों तक पीयू दाखिले की सूचना पहुंच सके।
विज्ञापन

डीयूआई की ओर से सभी विभागों और क्षेत्रीय केंद्रों को लिखित निर्देश भेजे गए हैं कि विभाग अपने स्तर दाखिले के लिए एप्लीकेशन में बढ़ोतरी करवाए। इसके लिए बैठक कर योजना तैयार करवाई जाए। विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वे अपने विभागों की उपलब्धियों, सुविधाओं, सीटों, कोर्स डिटेल, पाठ्यक्रम आदि पर छोटी वीडियो बनाएं। ये वीडियो विभागों के सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म और यूनिवर्सिटी के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करने के बाद प्रमोट करें जिससे अधिक से अधिक लोगों और छात्रों को दाखिले के बारे में सही जानकारी मिल पाएं। साथ ही विभाग इसमें अपने एलुमनी को भी शामिल करेंगे। वीडियो में भी एलुमनी के बारे में जिक्र करेंगे। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण पीयू के कई विभागों में दाखिले बहुत कम हुए थे। वहीं इस बार दाखिला प्रक्रिया देरी से शुरू हो रही है, इसलिए पीयू इस बार विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।
विभागों को सीयू के अलग होने के बारे में अवगत कराने को कहा
डीयूआई की ओर से विभागों को निर्देशित किया गया है कि पीयू की रैंकिंग के बारे में बताने के साथ ही यूनिवर्सिटी सेक्टर-14 और सेक्टर-25 में 550 एकड़ क्षेत्र में बनी है, के बारे में अवगत कराया जाए। यह भी कहा गया है कि यह देश की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी में से हैं, इसका चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से कोई संबंध नहीं है और सीयू अलग है। वहीं पीयू के सभी मुख्य एलुमनी को भी दाखिला के लिए प्रमोशन पोस्ट में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें