फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिटिल चैंप्स बनने की राह पर पंजाब दा पुत्तर

Wed, 11 Feb 2015 10:21 PM IST
विजय कुमार/अमर उजाला, मुंबई से लौटकर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब दा छोटा पुत्तर रिधम कल्याण जीटीवी के सिंगिंग रियालिटी शो सीजन 5 में लिटिल चैंप्स बनने की राह पर है। वह देशभर के प्रतिभागियों को पछाड़कर कांटेस्ट में टॉप-8 पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


रिधम अब इस कार्यक्रम में टॉप-8 पर पहुंचने वाले नार्थ का एकमात्र गायक हैं। वह 14-15 फरवरी को प्रसारित होने वाले एपीसोड में गायक शान के सामने परफॉर्म करते दिखेंगे।

इसमें वह शास्त्रीय गायन से महागुरु अलका याग्निक को इम्प्रेस करते नजर आएंगे। इस संगीत प्रतियोगिता में शान, अलका याग्निक के साथ ही मोनालिका ठाकुर बतौर जज मौजूद रहेंगी। इस बार की शो थीम वर्ल्डकप क्रिकेट है। लिहाजा, क्रिकेटर हरभजन सिंह, जहीर खान, अजय जडेजा और शोएब मलिक विशेष अतिथि होंगे।
विज्ञापन


वायस ऑफ पंजाब के फाइनलिस्ट रहे हैं रिधम

नौवीं क्लास के स्टूडेंट रिधम अमृतसर के रहने वाले हैं। उनके पिता सरकारी कर्मचारी हैं और मां हाउसवाइफ। रिधम इससे पहले वायस ऑफ पंजाब के फाइनलिस्ट रह चुके हैं। अब उनकी आस पंजाब के लोगों की दुआओं से जुड़ी है, ताकि उसे ज्यादा से वोट देकर लिटिल चैंप्स बनाने में मदद मिल सके।

रिधम पिछले 3 महीने से लिटिल चैंप्स से जुड़े हैं। यहां तक के सफर के बारे में पूछने पर रिधम बताते हैं कि बचपन से गाने के शौक को देखते हुए सिंगर मामा शिश गिल ने उनका एडमिशन म्यूजिक क्लास में करवा दिया। अब वह जालंधर से गुरु ओम प्रकाश थापर से संगीत की शिक्षा ले रहे हैं।

गुरु ओमप्रकाश जी से संगीत सीखकर ही सुखविंदर सिंह आज बालीवुड में टॉप सूफी गायक हैं। बतौर, रिधम, 'मुझे भी सूफी गायकी पसंद है। मैं बड़े गुलाम अली खान साहब का फैन हूं पर सुखविंदर सिंह (सुखी) को फॉलो करता हूं'। मैं उनकी तरह ही प्लेबैक सिंगर बनना चाहता हूं। ऑडिशन पर भी मैंने उनका गाना ही गाया था।

रिधम बताते हैं कि लिटिल चैंप्स से जुड़ने के बाद काफी कुछ सीखा है। प्रमोद जी संगीत की बारीकियां सिखाते हैं। अलका जी छोटी से छोटी गलती पकड़ लेती है। फिर बड़े प्यार से उसे सुधारती है। वहीं शान भईया हमारे कैप्टन हैं। जो गलती होने पर डांटते हैं पर प्यार भी उतना ही करते हैं। मोनाली दीदी भी बहुत सिखाती हैं।

तो देर किस बात की, रिधम की लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए तैयार रहें हर शनिवार और रविवार को जीटीवी पर सिंगिंग रियालिटी शो, सारेगामा लिटिल चैंप्स सीजन-5।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें