फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन एवं वन्य जीव विभाग के 13 पदों पर भर्ती के लिए 16 अगस्त से होगा मेडिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वन एवं वन्य जीव विभाग में नियमित 13 पदों पर भर्ती के लिए 16 अगस्त से मेडिकल की प्रक्रिया शुरू होगी। जीएमएसएच-16 अस्पताल में सुबह 9 बजे से यह प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया 20 अगस्त तक चलेगी। इसके बाद 18 और 21 अगस्त को सुबह 6 बजे सारंगपुर स्थित बोटेनिकल गार्डन में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।
विज्ञापन

वन एवं वन्य जीव विभाग में नियमित पदों के लिए 38 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। एक अगस्त को पीयू की ओर से हुई लिखित परीक्षा में 65 सेंटरों पर 18 हजार 754 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। 9 अगस्त को जारी हुए लिखित परीक्षा परिणाम में पास होने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह दूसरा चरण है। पास होने वाले अभ्यर्थियों का पांच दिनों तक मेडिकल होगा। मेडिकल परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को 18 व 21 अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें