फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, हरियाणा की राजनीति में कैप्टन के कांग्रेस छोड़ने के मायने

Sun, 31 Jul 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
कैप्टन अजय सिंह यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
ये बहुत चौंकाने वाली बात है कि कैप्टन अजय यादव ने कांग्रेस से 30 साल पुराना नाता तोड़ लिया, लेकिन इसका नतीजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा। पार्टी से कैप्टन के जाने से कांग्रेस को दक्षिण हरियाणा में बड़ा झटका लग सकता है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रही राज्य कांग्रेस की मुश्किलें कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस के सियासी गढ़ दक्षिण हरियाणा से कद्दावर नेता राव इंद्रजीत के जाने के बाद पार्टी अभी उभर नहीं सकी थी कि दूसरे बड़े नेता नेता कैप्टन अजय यादव ने भी पार्टी छोड़ दी। अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस के लिए यह झटका महंगा पड़ सकता है।

सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले दक्षिणी हरियाणा में कांग्रेस की अंतर्कलह पार्टी को घुटनों पर ला सकती है। चुनाव के बाद यह पहला मौका है जब किसी बड़े नेता ने कांग्रेस छोड़ी है। राजनीतिक हलकों में कैप्टन के जाने को पार्टी के लिए बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा में अच्छी पैठ रखते हैं अजय यादव

कैप्टन अजय सिंह यादव - फोटो : फाइल फोटो
राजनीतिक पंडितों के मुताबिक जब भी दक्षिण हरियाणा में कांग्रेस कमजोर हुई सत्ता में काबिज नहीं हो पाई। इलाके में राव इंद्रजीत और कैप्टन अजय यादव कद्दावर नेता हैं। राव इंद्रजीत के भाजपा में जाने के बाद दक्षिण हरियाणा में कैप्टन कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता थे। ‘वोट फ्लोटिंग’ के लिहाज से राव जितना प्रभाव नहीं लेकिन रेवाड़ी से लगातार छह बार चुनाव जीतने के कारण पूरे इलाके में नाम जरूर है।

आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में भी उनका दखल है। कैप्टन ने सियासी पैंतरों से कई बार पार्टी को दबाव में लाने की कोशिश की। हाईकमान ने हर बार जैसे-तैसे उन्हें मनाया भी। लेकिन, इस बार जिस अंदाज में एकाएक पार्टी छोड़ने का ऐलान किया उससे लगता है कि मामला गंभीर है।

पाप की नगरी से बाहर आ गए कैप्टन
कांग्रेस छोड़ने के बाद आज अजय यादव काफी हल्का महसूस कर रहे होंगे। वह पाप की नगरी से बाहर आ गए हैं। भाजपा कैडर की पार्टी है यदि कैप्टन अजय यादव भाजपा में आना चाहते हैं तो रेवाड़ी में हमारे मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष से बात कर सकते हैं।
- कैप्टन अभिमन्यु, वित्त मंत्री हरियाणा सरकार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें