फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: मोगा मेयर नीतिका भल्ला से विजिलेंस ने चार घंटे की पूछताछ, CCTV और पौधों के टेंडर में घोटाले का मामला

Thu, 01 Jun 2023 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

मोगा शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे और शहर में सुंदरता के लिए लगाए गए पौधों के टेंडर में घोटाला सामने आने पर मेयर को तलब किया गया था। यह टेंडर पिछली सरकार के समय पास हुए थे।
विज्ञापन
विजिलेंस दफ्तर पहुंचीं मोगा मेयर नितिका भल्ला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा विजिलेंस द्वारा बुधवार शाम को नगर निगम की मेयर नितिका भल्ला को एक नोटिस भेजकर तलब किया गया था। नगर निगम के सीसीटीवी और पौधे घोटाले की जांच विजिलेंस कर रही है। इसी मामले में गुरुवार को मेयर को विजिलेंस ने अपने दफ्तर में तलब किया था।

विज्ञापन


वहीं, मोगा नगर निगम की मेयर नितिका भल्ला गुरुवार सुबह नौ बजे ही अपने पार्षदों के साथ विजिलेंस दफ्तर पहुंची और वहां करीब उनसे चार घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान नितिका भल्ला के साथ आए पार्षद बाहर इंतजार करते रहे। तकरीबन चार घंटे की पूछताछ के बाद मेयर बाहर आईं तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह खुद हैरान हैं कि बुधवार शाम को ही समन जारी किया गया। वह कांग्रेस की इकलौती मेयर हैं। यही वजह है कि उन्हें समन भेजा गया है।

उनका कहना है कि नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर है, डिप्टी मेयर है और एफ एंड सीसी सदस्य हैं, किसी को भी समन नहीं भेजा गया है। नितिका भल्ला ने कहा कि विजिलेंस अधिकारियों से वह पहली बार मिली हैं। उनका कहना है कि सीसीटीवी कैमरा के टेंडर के बारे में सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि यह टेंडर 13 मई 2021 से पहले का है। यह उनके मेयर बनने से पहले का मामला है। इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं, शहर की सुंदरता के लिए लगे पौधे के मामले में उनका कहना है कि उसमें 25 फीसदी काम हुआ है। जहां पौधे नहीं लगे वहां-वहां दिखाए हुए हैं, जो बहुत गलत है। उनका कहना है कि उस मामले में वह खुद शिकायतकर्ता हैं। उनका कहना है कि वह किसी जांच से नहीं डरती हैं। इसके अलावा चार घंटे में और भी बहुत सारे सवाल पूछे गए। वह हर जांच को तैयार हैं। चाहे विजिलेंस करे या सीबीआई... वह किसी से नहीं डरती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें