फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मेयर चुनाव.....पार्टी हाईकमान की कसौटी पर खरे उतरे जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा ने चंडीगढ़ नगर निगम मेयर पद के लिए सौरभ जोशी को प्रत्याशी घोषित कर संगठन को साफ संदेश दिया है कि निरंतर संघर्ष, अनुशासन और वैचारिक प्रतिबद्धता ही पार्टी में आगे बढ़ने की असली कसौटी है। करीब 25 वर्षों के राजनीतिक सफर के बाद जोशी को यह अवसर मिला है। पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान के फ्रेम में जोशी के फिट बैठने की तीन प्रमुख वजह रहीं बेदाग छवि, संगठन के सिपाही के रूप में पहचान और अब तक मेयर पद के लिए मौका न मिलना।
विज्ञापन

सौरभ जोशी ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत पंजाब विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति के जरिये की। वर्ष 2002 और 2003 में उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स काउंसिल के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा और एबीवीपी को कैंपस में मजबूती दी। इसके बाद वे संगठन के विभिन्न दायित्वों से होते हुए नगर निगम की राजनीति में सक्रिय हुए। वर्ष 2002 से 2021 के बीच उन्होंने कुल पांच चुनाव लड़े और हर स्तर पर पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
2011 के बाद से वे निगम की कार्यप्रणाली, नीतिगत बहसों और जनहित के मुद्दों पर मुखर रहे। परिसीमन जैसे कठिन हालातों में भी उन्होंने सुरक्षित सीट के बजाय चुनौतीपूर्ण वार्डों से चुनाव लड़ना स्वीकार किया। पारिवारिक स्तर पर कई व्यक्तिगत त्रासदियों के बावजूद जोशी सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बने रहे। आरएसएस-एबीवीपी से वैचारिक प्रशिक्षण, अधिवक्ता के रूप में अनुभव और ईडब्ल्यूएस कॉलोनियों व पुनर्वास बस्तियों से गहरा जुड़ाव उनकी राजनीतिक पहचान का अहम हिस्सा है। पार्टी को उम्मीद है कि जोशी के नेतृत्व में भाजपा निगम में स्थिर और अनुशासित प्रशासन का संदेश दे पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें