फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 26 वाहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस की जिला क्राइम सेल ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 26 चोरी के वाहन बरामद किए हैं। आरोपियों में फिरोजपुर निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी (25), सुखदेव सिंह उर्फ डेबू (23) और संदीप सिंह उर्फ दीप (24) शामिल हैं। बरामद वाहनों में 21 हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक, दो बुलेट मोटरसाइकिल और तीन एक्टिवा शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बरामद 26 वाहनों में से 21 वाहन चंडीगढ़ से चोरी किए गए थे जबकि तीन वाहन पंजाब के विभिन्न जिलों से चोरी के पाए गए हैं। शेष दो वाहनों के संबंध में जांच जारी है। थाना क्षेत्रों के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया से एक एक्टिवा, एक बुलेट और पांच बाइक, सेक्टर-31 थाना क्षेत्र से सबसे अधिक नौ स्प्लेंडर बाइक, सेक्टर-36 से एक बुलेट और एक स्प्लेंडर, मौलीजागरां से एक स्प्लेंडर, सेक्टर-3 से एक एक्टिवा और सेक्टर-11 से एक एक्टिवा बरामद की गई है। इसके अलावा पंजाब के मोहाली फेज-8, मटौर थाना और बठिंडा कोतवाली क्षेत्र से भी चोरी की स्प्लेंडर बाइक रिकवर हुई हैं।
नशे के आदी हैं आरोपी
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वे ट्रेन से चंडीगढ़ आते थे और पहचान से बचने के लिए मोबाइल फोन साथ नहीं रखते थे। आरोपी स्मार्ट या डुप्लीकेट चाबी की मदद से दोपहिया वाहन चोरी कर उन्हें फिरोजपुर ले जाकर छिपा देते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर सभी थानों में वाहन चोरों पर शिकंजा कसने के लिए एसआईटी गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर और मामलों के खुलासे की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें