फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम के जन्मदिन पर पंजाब में मायावती की रैली, गर्माएगी सियासत

Sun, 13 Mar 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मायावती - फोटो : file photo
विज्ञापन
बसपा के संस्थापक स्व. कांशीराम के जन्मदिन पर पंद्रह मार्च को पंजाब की सियासत गर्माने के आसार हैं। इस दिन बसपा सुप्रीमो मायावती पंजाब में बड़ी रैली करेंगी। वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल कांशीराम के गांव में होने वाले समागम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


चुनावी साल में सभी दलों की निगाहें पंजाब के मजबूत दलित वोट बैंक पर लग गई हैं। इसी कड़ी में मायावती पंजाब आ रही हैं। आम तौर पर मायावती लखनऊ में ही कांशीराम के जन्मदिन पर समागम आयोजित करती रही हैं, लेकिन पंजाब में यह चुनावी साल है और बसपा का जनाधार लगातार खिसक रहा है। पंजाब में बसपा ने 1992 में नौ सीटों और 16.32 प्रतिशत वोटों के साथ खाता खोला था। 1997 ने उसे सिर्फ एक सीट मिली और वोट 7.48 प्रतिशत रह गए।

उसकेबाद से बसपा ने किसी विधानसभा चुनाव में कोई सीट नहीं जीती। 2012 में पार्टी को 4.29 प्रतिशत वोट मिले थे। इसे देखते हुए मायावती ने नवांशहर में पंद्रह मार्च को रैली करने का फैसला किया है, जिसमें वह चुनावी रणनीति का एलान भी करेंगी। रैली में पूरे पंजाब से वर्करों को जुटाया जा रहा है। पार्टी ने रैली में पांच लाख लोग जुटाने का लक्ष्य रखा है। इस रैली में कांशीराम की एक बहन भी शामिल होंगी, जोकि बसपा का समर्थन करती रही हैं। जबकि, उनकी दूसरी बहन स्वरन कौर जोकि मायावती की मुखालफत करती आ रही हैं, इस बार आम आदमी पार्टी के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन


स्वरन कौर ने कांशीराम के पैतृक गांव पिरथीपुर बंगा, रोपड़ में जन्मदिन पर समागम रखा है, जिसमें अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी की सारी स्टेट लीडरशिप मौजूद रहेगी। स्वरन कौर से मिलने कुछ समय पहले आप के सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर भी गए थे। चुनाव को देखते हुए आप स्वरन कौर को अपने पाले में करने की कोशिश में थी। अभी उनके औपचारिक तौर पर आप ज्वाइन करने का खुलासा नहीं किया गया है।

केजरीवाल पहले ही एलान कर चुके हैं कि उनकी प्राथमिकता अब दोआबा को मजबूत बनाना होगी। दोआबा में दलित वोट बैंक सबसे अहम है, उसे अपने हक में किए बिना कोई भी पार्टी दोआबा का किला फतह नहीं कर सकती। इस कड़ी में केजरीवाल रविदास बिरादरी केसबसे अहम स्थान डेरा बल्लां, जालंधर भी जाएंगे। उससे पहले वह तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेकेंगे। आप केसूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि वाराणसी में समागम के दौरान डेरा बल्लां के प्रमुख ने केजरीवाल को आने का न्योता दिया था। वहीं, स्वरन कौर ने भी उन्हें जन्मदिन समागम में आमंत्रित किया था। वह दोनों जगह जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें