फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: माता मनसा देवी निष्काम सेवा ट्रस्ट ने विभिन्न संस्थाओं के 50 प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। माता मनसा देवी निष्काम सेवा ट्रस्ट ने माता नैना देवी में भंडारा लगाने वाली विभिन्न संस्थाओं के करीब 50 प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। श्री माता मनसा देवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के चेयरमैन संदीप गुप्ता ने बताया कि गोसेवा और सामाजिक कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए श्री शिव साईं राम ट्रस्ट के चेयरमैन राकेश गर्ग बिट्टू , सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बंसल, डॉ. राजेश लकी, श्रीराम सेवादार ट्रस्ट के राज मित्तल, जितेंद्र अग्रवाल, माता मनसा देवी सेवा ट्रस्ट के योगेश मित्तल, कुलदीप गुप्ता, रमन सिंगला, कृष्ण गोयल, राजीव गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा माता मनसा देवी मंदिर में चल रहे तीन अलग-अलग भंडारा समितियों के प्रबंधकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में माता मनसा देवी निष्काम सेवा ट्रस्ट के प्रधान संजीव कुमार, महासचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष अश्वनी खन्ना, सतपाल गर्ग, दिलबाग राय, अनिल गोयल, दयाशंकर, गुरप्रीत, शीला, डा. विजय, देवेंद्र, पवन, परवीन शर्मा, वीरेंद्र, संदीप कुमार, रामकुमार, जितेंद्र गुप्ता, सुरेश जायसवाल , त्रिवेणी , बलविंदर शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें