पंचकूला। सिविल अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में दूसरे फ्लोर में बारिश के बाद पानी भर गया। पाइप चोक होने के बाद पूरे वार्ड में पानी भर गया। इस कारण मरीज परेशान रहे। कड़ी मशक्कत के बाद अस्पताल के वार्डों का पानी निकाला गया। अस्पताल में बारिश के बाद रिपेयर वर्क चल रहा है। पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि पानी निकाला गया है। पानी की पाइप रिपेयर की जा रही है।